विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2018

PNB मामले में पीएम मोदी की चुप्पी पर राहुल का हमला, 'PM बताएं इतना बड़ा घोटाला क्यों और कैसे हुआ'

पीएनबी घोटाला मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस लगातार हमला बोल रही है.

PNB मामले में पीएम मोदी की चुप्पी पर राहुल का हमला, 'PM बताएं इतना बड़ा घोटाला क्यों और कैसे हुआ'
संवाददाताओं से बातचीत करते राहुल गांधी और चिदंबरम
  • पीएम मोदी की चुप्पी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना.
  • पीएम बताएं कि इतना बड़ा घोटाला कैसे और क्यों हुआ- राहुल गांधी
  • पीएनबी मामले पर अभी तक पीएम मोदी ने कुछ भी नहीं बोला है.
नई दिल्ली: पीएनबी घोटाला मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस लगातार हमला बोल रही है. पीएनबी मामले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी से जुड़े घोटाले की अनदेखी करने का आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को यहां कहा कि उन्हें (मोदी को) यह बताना चाहिए कि इतना बड़ा घोटला क्यों और कैसे हुआ और वह इस बारे में क्या कर रहे हैं.

PNB मामले पर अपने भी हुए पराये, शिवसेना ने कहा- 'नीरव मोदी को आरबीआई का गर्वनर बनाओ'

कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के हवाले से कहा कि इतना बड़ा घोटाला ‘ऊपर के संरक्षण के बिना’ हो ही नहीं सकता. राहुल ने कांग्रेस की संचालन समिति की बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों को यह बता रहे हैं कि परीक्षायें कैसे दी जायें लेकिन वह यह नहीं बता रहे हैं कि यह घोटाला कैसे हुआ.’ 

PNB घोटाला : बीजेपी का जवाबी हमला, कहा- कांग्रेस झूठ फैला रही है, घोटाला UPA के समय हुआ

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘इस घोटाले की शुरूआत आठ नवंबर 2016 को तभी हो गयी थी जब प्रधानमंत्री ने 500 और एक हजार रूपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया और देश का सारा पैसा बैंकिंग प्रणाली में डाल दिया.’ उन्होंने कहा कि इसी वजह से 22 हजार करोड़ रूपये बैंक से निकाल लिये जाते हैं. उन्होंने पूछा कि जनता के इस पैसे को लेकर हुए इस घोटाले के लिए कौन जिम्मेदार है. 

पीएनबी घोटाले पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर निशाना- चौकीदार सो गया और चोर भाग गया

राहुल ने कहा, ‘इस घोटाले के बारे में जिन लोगों को नहीं बोलना चाहिए वह बोल रहे हैं और प्रधानमंत्री तथा वित्त मंत्री की इस पर बोलने की जिम्मेदारी है लेकिन वह चुप हैं.’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इतने बडे स्तर के घोटाले की प्रधानमंत्री अनदेखी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इतना बडा घोटाला उच्च स्तर के संरक्षण के बिना किया ही नहीं जा सकता है.

पीएनबी घोटाला के दूसरे मास्टरमाइंड गोकुलनाथ शेट्टी सहित 3 को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

यह पूछने पर कि नीरव मोदी के साथ आपके व्यक्तिगत संबंध हैं, तो कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह सब इस मामले से ध्यान भटकाने की एक कोशिश है.

VIDEO: पीएनबी स्कैम पर BJP की सफाई
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PNB Scam, Rahul Gandhi, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com