विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2018

नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर चीन ने कहा, हांगकांग प्रशासन ले सकता है फैसला

चीन ने कहा कि भारत में वांछित आभूषण कारोबारी नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर हांगकांग प्रशासन अपने कानूनों और परस्पर न्यायिक सहायता समझौते के आधार पर फैसला कर सकता है.

नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर चीन ने कहा, हांगकांग प्रशासन ले सकता है फैसला
फाइल फोटो
  • 'नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर निर्णय ले सकता है हांगकांग प्रशासन'
  • गिरफ्तारी के लिए भारत ने हांगकांग से की थी अपील
  • पीएनबी घोटाले का मास्टरमाइंड है नीरव मोदी
बीजिंग: चीन ने आज कहा कि भारत में वांछित आभूषण कारोबारी नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर हांगकांग प्रशासन अपने कानूनों और परस्पर न्यायिक सहायता समझौते के आधार पर फैसला कर सकता है. विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने पिछले सप्ताह संसद में कहा था कि उनके मंत्रालय ने चीन के हांगकांग विशेष प्रशासकीय क्षेत्र की सरकार से नीरव दीपक मोदी को अस्थाई तौर पर गिरफ्तार करने का आग्रह किया है.’’ 

यह भी पढ़ें:  PNB धोखाधड़ी मामला: CBI ने आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर से की पूछताछ

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग सुआंग ने इस बारे में पूछे जाने पर नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘एक देश दो प्रणाली तथा हांगकांग विशेष प्रशासकीय क्षेत्र के मूल कानून के तहत हांगकांग प्रशासन केन्द्र सरकार की स्वीकृति और सहायता के साथ दूसरे देशों के साथ पास्परिक न्यायिक सहायता के लिये समुचित प्रबंध कर सकती है.’’ 

यह भी पढ़ें: हांगकांग में है नीरव मोदी, गिरफ्तारी के लिए भारत ने हांगकांग से की अपील

उन्होंने कहा, ‘‘भारत यदि इस संबंध में हांगकांग प्रशासन को उपयुक्त आग्रह भेजता है तो हमारा मानना है कि हांगकांग प्रशासन संबंद्व मुद्दे में मूलभूत कानून का अनुसरण करते हुये इस बारे में संबद्ध न्यायिक समझौते के तहत कदम उठायेगा.’’ 

VIDEO: नीरव मोदी का पैसा कहां गया ?
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 12,700 करोड़ रुपये के घोटाले में नीरव मोदी वांछित है. हाल में आई रिपार्टों के अनुसार नीरव मोदी के हांगकांग में होने की सूचना है. हांगकांग चीन का एक विशेष प्रशासकीय क्षेत्र है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China On Nirvav Modi, Hong Kong Administration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com