विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2016

चेन्नई : टेक ऑफ के तुरंत बाद विमान में आई तकनीकी खराबी, सभी यात्री सुरक्षित

चेन्नई : टेक ऑफ के तुरंत बाद विमान में आई तकनीकी खराबी, सभी यात्री सुरक्षित
प्रतीकात्मक फोटो
चेन्नई: सउदी एयरलाइन का जेद्दाह जाने वाला एक विमान तकनीकी गड़बड़ी के कारण रवाना होने के कुछ मिनट के बाद ही हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। इसमें 258 यात्री सवार थे।

चेन्नई-जेद्दाह विमान ने 11 बजकर 40 पर टेक ऑफ किया। इसके तुरंत बाद पायलट को तकनीकी गड़बड़ी के बारे में पता चला, तकनीकी गड़बड़ी का पता चलते ही पायलट ने वापस लौटने की इजाजत मांगी। इसके बाद 12 बजकर 10 मिनट पर विमान की वापस लैंडिंग कराई गई।

इसके बाद सभी यात्रियों को टर्मिनल पर वापस लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि गड़बड़ी को ठीक करने के बाद विमान को दोबारा रवाना किया जाएगा।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
Haryana Elections 2024 Voting Live Updates: हरियाणा चुनाव के लिए मतदान थोड़ी देर में शुरू होगा
चेन्नई : टेक ऑफ के तुरंत बाद विमान में आई तकनीकी खराबी, सभी यात्री सुरक्षित
संसद हमले में फांसी की सजा पाए अफजल गुरु का भाई भी चुनाव मैदान, इस मुद्दे पर मांग रहे हैं वोट
Next Article
संसद हमले में फांसी की सजा पाए अफजल गुरु का भाई भी चुनाव मैदान, इस मुद्दे पर मांग रहे हैं वोट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com