चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) को लेकर NASA की तरफ से आया बयान.
खास बातें
- विक्रम लैंडर को लेकर आई नई खबर
- NASA फिर लगाएगी लैंडर का पता
- बहुत जल्द चलेगा लैंडर विक्रम का पता
चेन्नई: चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की तरफ से जारी बयान के बाद एक बार फिर विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की स्थिति को लेकर नई जानकारी सामने आने वाली है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने विक्रम के बारे में कोई सूचना देने की उम्मीद जताई है, क्योंकि उसका लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर (एलआरओ) उसी स्थान के ऊपर से गुजरेगा, जिस स्थान पर भारतीय लैंडर विक्रम (Vikram Lander) के गिरने की संभावना जताई गई है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) बहुत जल्द भारतीय मून लैंडर विक्रम (Lander Vikram) की स्थिति की जानकारी दे सकेगी.