विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2017

अधिकतम मीडिया हाउस समेत हर उद्योगपति केंद्र सरकार की निगरानी में : ममता बनर्जी

बनर्जी ने एक कॉन्क्लेव में कहा, ‘आप (केंद्र सरकार) उद्योगपतियों को बंगाल में ना जाने, निवेश ना करने के लिए बोल रहे हैं.

Also Read in
अधिकतम मीडिया हाउस समेत हर उद्योगपति केंद्र सरकार की निगरानी में : ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
  • कहा, उद्योगपतियों को बंगाल में ना जाने, निवेश ना करने के लिए बोल रहे हैं.
  • क्यों केंद्र सरकार उद्योगों को बंगाल ना जाने के लिए कह रही है?
  • कहा, नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी राय रखने नहीं दी जा रही.
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि वह जानबूझकर राज्य में औद्योगिक निवेश को आने से रोक रही है. बनर्जी ने एक कॉन्क्लेव में कहा, ‘आप (केंद्र सरकार) उद्योगपतियों को बंगाल में ना जाने, निवेश ना करने के लिए बोल रहे हैं. क्या यह संघीय व्यवस्था में एक अपराध नहीं है? क्यों केंद्र सरकार उद्योगों को बंगाल ना जाने के लिए कह रही है?’ राज्य में परियोजनाओं के लंबित होने पर सवाल करते हुए बनर्जी ने कहा कि अधिकतम मीडिया हाउस समेत हर उद्योगपति केंद्र सरकार की निगरानी में है.

उन्होंने कहा कि यहां तक कि नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी राय रखने नहीं दी जा रही.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने त्रिपुरा में पत्रकार 'सुदीप दत्ता' की हत्या की निंदा की

उन्होंने कहा, ‘अगर मैं कुछ कहती हूं तो उनके मंत्री मुझे फोन करते हैं और कहते हैं कि ‘आप क्यों नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोल रहे हैं?’ मैंने कहा कि यह मेरा राजनीतिक अधिकार है. यह स्थिति है. हम कहां जाएंगे? लोकतंत्र खतरे में है.’ बनर्जी ने कहा कि देश के पूर्वोत्तर और पूर्वी हिस्सों की शुरुआत से ही अनदेखी की गई है.

VIDEO : ममता के करीबी रहे मुकुल रॉय बीजेपी में



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com