Parliament Session Updates: पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में आरोपी TMC सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया है. महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ. इससे पहले, एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट (Mahua Moitra Ethics Committee Report Tabled) आज दोपहर 12 बजे के लोकसभा में पेश की गई. बीजेपी सांसद और आचार समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने रिपोर्ट पेश की. इस बीच विपक्ष ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की, जिसके बाद संसद की कार्यवाही (Parliament Session) स्थगित होने के बाद 2 बजे फिर से शुरू हुई. रिपोर्ट पेश होने के बाद सरकार की ओर से महुआ मोइत्रा की सदस्यता ख़त्म करने का प्रस्ताव दिया गया. इस रिपोर्ट में तृणमूल कांग्रेस सांसद को रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में सदन से निष्कासित करने की सिफारिश की गई. जिसके बाद स्पीकर ने मामले पर चर्चा के लिए आधे घंटे की मोहलत दी. इस दौरान पक्ष और विपक्ष के सांसदों मे अपनी-अपनी बात सदन में रखी.
Parliament Winter Session UPDATES | Mahua Moitra Live News Updates: