विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2023

कार सवार युवकों की दबंगई, बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार से उतर कर तीन से चार युवक एक बुजुर्ग व्यक्ति की जमकर पिटाई कर रहे हैं. बुजुर्ग व्यक्ति दबंग युवकों से बचने की कोशिश कर रहा है.

कार सवार युवकों की दबंगई, बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, वीडियो हो रहा वायरल
इस मामले में पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है

हापुड़ : उत्‍तर प्रदेश के हापुड़ में कार सवार युवकों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार से उतर कर तीन से चार युवक एक बुजुर्ग व्यक्ति की जमकर पिटाई कर रहे हैं. बुजुर्ग व्यक्ति दबंग युवकों से बचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह युवा एक के बाद एक थप्पड़ की बौछार बुजुर्ग व्यक्ति पर कर रहे हैं. 

यह पूरा वीडियो थाना पिलखुवा क्षेत्र के छिजारसी टोल के पास का बताया जा रहा है. फिलहाल इस मामले में पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई. इस मामले में हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. इसमें दिख रहा है कि एक वृद्ध पुरुष के साथ कुछ गाडी चालक हाथापाई कर रहे हैं. वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा उसमें अभियुक्त पंजीकृत कर लिया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hapur Crime, Hapur Video Viral, Thrashing Old Man In Hapur, Road Rage In Hapur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com