- कानपुर में पुलिस की फायरिंग का Video
- पुलिस का फायरिंग से इनकार
- शनिवार को सामने आया Video
उत्तर प्रदेश पुलिस भले ही लगातार हिंसा के दौरान फ़ायरिंग की बात से इनकार कर रही है. लेकिन कानपुर का एक ऐसा वीडियो आया है कि जिसमें यूपी पुलिस फ़ायरिंग करती दिख रही है. ये शनिवार को हुई हिंसा की तस्वीरें हैं. आपको बता दें कि फायरिंग की यह तस्वीरें कानपुर यतीमखाना चौराहे का है. उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा में अब तक 16 लोगों की मौत हुई है. जिसमें ज़्यादातर मौतें बुलेट इंजरी से हुई है. कानपुर में हुई हिंसा के पहले डीजीपी ओपी सिंह का दावा था कि पुलिस ने फायरिंग नहीं की है और कल शाम आईडी लॉ ऑर्डर प्रवीण कुमार ने भी यह कहा था कि जो भी गोलियां चली हैं. वह प्रदर्शनकारियों की ओर से चली हैं.
57 पुलिसकर्मियों को गोलियां लगीं
CAA के खिलाफ यूपी में शनिवार को और हिंसा हुई इसके अलावा कानपुर-रामपुर में भीड़ ने आगजनी की और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई, फलस्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार से हिंसा में अब तक कम से कम 16 लोग मारे जा चुके हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि हिंसा की वारदात में 260 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनमें से 57 को गोलियां लगी हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने कानपुर में यतीमखाना पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान जबरदस्त पथराव भी हुआ जिसमें पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. रामपुर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में एक व्यक्ति की जान चली गयी और पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गये. पुरानी दिल्ली और सीमापुरी के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं