विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

दो राज्यों उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और पंजाब (Punjab) की कुल तीन लोकसभा सीटों (आजमगढ़, रामपुर और संगरूर) के अलावा चार अन्य राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव (By Elections) के नतीजे आ गए. इन उपचुनावों में पंजाब और यूपी में चौंकाने वाले नतीजे आए. यूपी में सपा आजमगढ़ और रामपुर की लोकसभा सीट हार गई. जबकि पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा.हालांकि दिल्ली की राजिंदरनगर विधानसभा सीट पर आप का कब्जा बरकरार रहा. उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट बीजेपी ने समाजवादी पार्टी से से छीन ली है. यहां बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम लोधी ने करीब 41 हजार मतों के अंतर से इस सीट पर विजय हासिल की है. आजमगढ़ सीट पर भी बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को 8679 वोटों से हराया. निरहुआ भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं. यहां हर राउंड की गिनती में उलटफेर देखा गया, लेकिन बाजी बीजेपी के हाथ लगी. निरहुआ को आजमगढ़ सीट पर 3,12,432 वोट मिले, जबकि धर्मेंद्र यादव को 303837 मत मिले. आजमगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 266106 वोट मिले. 

उधर, पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरणजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की है. 77 वर्षीय मान ने यह सीट आप से छीनी है. उन्होंने आप उम्मीदवार गुरमैल सिंह का हराया. 2019 में इस सीट से भगवंत मान चुने गए थे. उनके सीएम बनने के बाद इस्तीफे से ये सीट खाली हुई थी.

Bypoll Results : यूपी में सपा को झटका, पंजाब में AAP की सीट गई; देखें कौन जीता, कौन हारा?

दिल्ली के राजिंदर नगर विधान सभा सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 11,555 वोटों से चुनाव जीत गए हैं. उधर, Tripura के मुख्यमंत्री माणिक साहा चुनाव जीत गए हैं. त्रिपुरा की टाउन बारदोवाली से किस्मत आजमा रहे माणिक साहा को मुख्यमंत्री बने रहने के लिये यह चुनाव जीतना जरूरी था. त्रिपुरा के ही अगरतला से कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन भी चुनाव जीत गए हैं.

आंध्र प्रदेश की आत्माकुर सीट पर वाईएसआर कांग्रेस ने कब्जा जमाया. बाकी अन्य प्रत्याशियों की यहां जमानत जब्त हो गई. झारखंड के मांडर सीट ओर कांग्रेस अपना क़ब्ज़ा रखने में कामयाब रही. इस बार कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी उम्मीदवार गायत्री कुजूर को 23517 वोटों से हराया. शिल्पी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्क़ी की बेटी हैं, जिनके एक केस में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के बाद उपचुनाव हुआ. विजयी होने के बाद मतगणना स्थल पर शिल्पी ने गायत्री कुजूर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. त्रिपुरा की चार सीटों में से तीन पर बीजेपी ने विजय हासिल की. अगरतला सीट पर कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन ने बीजेपी के अशोक सिन्हा को करीब तीन हजार वोटों से हराया. जुबराजनगर सीटपर बीजेपी की मालिना देबनाथ ने सीपीएम प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीता. सुरमा सीट पर बीजेपी के ही स्वप्ना दास पॉल ने सीपीएम के अंजन दास को करीब 8 हजार वोटों से हराया. बारदोवाली सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री मानिक साहा ने 6 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के असीष कुमार साहा को हराया. 


Here are the LIVE Updates on Lok Sabha/Assembly By polls Results 2022 :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Lok Sabha/Assembly By Polls Results 2022, By Polls Result 2022, By Elections Result Live, Azamgarh By Elections, Rampur By Polls Results, Rajinder Nagar Bypoll Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com