विज्ञापन
This Article is From May 26, 2024

बांग्लादेश के सांसद के शव के टुकड़े करने के लिए कसाई ने लिए थे 5 हजार, मामले में हुए कई चौकाने वाला खुलासा

गिरफ्तार किए जाने के बाद पूछताछ के दौरान कसाई ने मामले से जुड़े कई राज खोले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कसाई जेहाद हवलदार ने बताया कि बांग्लादेश के सांसद के शव के उसने 80 टुकड़े किए थे. 

बांग्लादेश के सांसद के शव के टुकड़े करने के लिए कसाई ने लिए थे 5 हजार, मामले में हुए कई चौकाने वाला खुलासा
कसाई ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने कई खुलासे किए.
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश के सांस अनवारुल अजीम अनार की हत्या की घटना से भारत और बांग्लादेश दोनों ही सदमे में हैं. कोलकाता के एक फ्लैट में बांग्लादेश के सांस की हत्या की गई थी और सीआईडी ने शुक्रवार को इस मामले में शामिल कसाई को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए जाने के बाद पूछताछ के दौरान कसाई ने मामले से जुड़े कई राज खोले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कसाई जेहाद हवलदार ने बताया कि बांग्लादेश के सांसद के शव के उसने 80 टुकड़े किए थे. 

पांच हजार रुपये के लिए किए थे शव के टुकड़े

कसाई ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान बताया कि उसने पांच हजार रुपये के लिए सांसद के शव के 80 टुकड़े किए थे. सूत्रों के मुताबिक, जांचकर्ताओं का कहना है कि शव के टुकड़ों को प्राप्त कर पाना बहुत कठिन हो गया है. ऐसा माना जा रहा है कि सांसद के शव के टुकड़ों को किसी जलीय जीव ने खा लिया होगा. 

सोने की हिस्सेदारी को लेकर चल रही थी अनबन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच में सामने आया है कि सोने की तस्करी में 200 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी को लेकर सांसद अनवारुल और उसके दोस्त व हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अख्तरुज्जमां शाहीन के बीच अनबन चल रही थी. इतना ही नहीं पहले भी कई बार शाहीन ने सांसद को जान से मार देने की धमकी की दी थी. 

हत्याकांड में 4 लोग थे शामिल

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या में 4 लोगों के शामिल होने का पता चला है. मामले का साजिशकर्ता अख्तरुज्जमां है और उसने हत्यारों को पांच करोड़ रुपये दिए थे. अख्तरुज्जमां, बांग्लादेश मूल का अमेरिकी नागरिक है और फिलहाल फरार है. मामले में जिहाद हवलदार और शिलास्ती रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि शिलास्ती रहमान को ढाका पुलिस ने हिरासत में लिया है. 

मामले में शिलास्ती रहमान की भूमिका

इस चौंकाने वाले हत्याकांड के केंद्र में यह महिला है. ढाका और कोलकाता दोनों स्थानों की पुलिस का मानना है कि वह हत्यारों में से कम से कम किसी एक की जान पहचान वाली थी. उसका रोल अनवारुल अजीम अनार को हनीट्रैप में फंसाने और उसे हत्यारों तक पहुंचाने का था. उसने अनार को अपने साथ कोलकाता के फ्लैट में चलने के लिए तैयार कर लिया था. फ्लैट में हत्यारे उसका इंतजार कर रहे थे. घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में अनार एक महिला (संभवतः रहमान) के साथ दिखाई दिए. शिलास्ती रहमान को ढाका पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

अख्तरुजम्मा का दोस्त 

कथित रूप से इस वारदात में शामिल एक अन्य व्यक्ति अख्तरुज्जमां का दोस्त है. वह कोलकाता में बंगाल सरकार का कर्मचारी है. रिपोर्टों के मुताबिक, इसी दोस्त के फ्लैट पर अनवारुल अजीम अनार की हत्या की गई थी और उसके शव के टुकड़े किए गए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh Mp Anwarul Azim Anar, Anwarul Azim Anar Murder, Kolkata, Bangladesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com