विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2020

यूपी के कन्नौज में भीषण भिड़ंत के बाद बस और ट्रक जले, कई लोगों के जलकर मरने की आशंका

कन्नौज में बस-ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग में कई लोग गंभीर रूप से झुलसे, बस में 43 यात्री और बस के स्टाफ के लोग सवार थे

Also Read in
यूपी के कन्नौज में भीषण भिड़ंत के बाद बस और ट्रक जले, कई लोगों के जलकर मरने की आशंका
कन्नौज में बस और ट्रक तेज भिड़ंत के बाद जलकर खाक हो गए.
  • बस में 21 लोगों को बाहर निकाला गया
  • 25 लोगों का फिलहाल पता नहीं चला
  • सीएम ने यात्रियों की मदद के लिए निर्देश दिए
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर होने के बाद आग लग गई. यह दुर्घटना सिरोही गांव के निकट हुई. दोनों वाहनों में इतनी तेज भिड़ंत हुई कि दोनों में तुरंत आग लग गई. हादसा होने के बाद कई मुसाफिर बस के शीशे तोड़कर बाहर निकल गए लेकिन कई लोगों के बस में जल जाने का अंदेशा जताया जा रहा है.

कन्नौज के डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि ''26 लोग गुरसहायगंज से बस में चढ़े थे और 17 लोग छिबरामऊ से चढ़े  थे. कुल 43 यात्रियों के अलावा बस का स्टाफ था. बस में से 21 लोग निकाले गए हैं. मोटे तौर पर 25 लोग नहीं मिले.''

उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र में सिरोही गांव के निकट निजी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए. बताया जाता है कि यह निजी बस गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी. बस 7 बजे गुरसहायगंज से चली और करीब 8.15 बजे छिबरमऊ से निकली. इसके बाद तीन किलोमीटर चलकर वह एक ट्रक से टकरा गई. आशंका है कि बस के डीजल टैंक में आग लग गई. बस के जलने के बाद उसमें कुछ भी नहीं बचा है. सब खाक हो चुका है. आग बुझा ली गई है. घायलों को छिबरमऊ के 100 बिस्तरों के अस्पताल में भर्ती किया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया और कहा कि हताहतों को तुरंत चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए और बस यात्रियों की मदद की जाए.
(इनपुट भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bus And Truck Burned, Horrific Collision, UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com