विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2019

मायावती ने बीजेपी पर फिर साधा निशाना, कहा-सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित कर रही BJP

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर फिर से हमला बोला है.

मायावती ने बीजेपी पर फिर साधा निशाना, कहा-सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित कर रही BJP
Mayawati: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (फाइल फोटो)
  • मायावती ने बीजेपी पर फिर साधा निशाना
  • कहा-सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित कर रही BJP
  • मायावती ने ट्वीट कर बोला हमला
लखनऊ:

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती  (Mayawati) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर फिर से हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता का घोर दुरुपयोग करके विधायकों को तोड़ने का काम कर रही है, वह देश के लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है. मायावती (Mayawati) ने ट्विटर पर कहा, "भाजपा एक बार फिर कर्नाटक व गोवा में जिस प्रकार से अपने धनबल व सत्ता का घोर दुरुपयोग करके विधायकों को तोड़ने का काम कर रही है वह देश के लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है. वैसे अब समय आ गया है जब देश में दल-बदल करने वालों की सदस्यता समाप्त करने वाला सख्त कानून बने."

पीएम मोदी की केक वाली टिप्पणी पर मायावती ने कसा तंज, लिखा- देश संकटों से जूझ रहा है और...

उन्होंने आगे लिखा, "भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी व धनबल आदि से केंद्र की सत्ता में दोबारा आ गई लेकिन सन 2018 व 2019 में देश में अब तक हुए सभी विधानसभा चुनावों में अपनी हार की खीज अब वह किसी भी प्रकार से गैर-भाजपाई सरकारों को गिराने के अभियान में लग गई है बसपा जिसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है."

आकाश विजयवर्गीय से ख़फा हुए PM मोदी, तो मायावती ने ली चुटकी, बोंली- ऐसी हरकतों से...

इससे पहले बसपा की मुखिया मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'साइज ऑफ द केक मैटर्स' वाली टिप्पणी पर तंज करते हुए रविवार को कहा था कि जब देश की एक विशाल आबादी बेरोजगारी और दूसरे संकटों से जूझ रही है तो ऐसे में केक की बात करना प्रधानमंत्री की 'निरंकुशता' को जाहिर करता है. मायावती ने ट्वीट कर कहा था कि जब देश की अधिसंख्य आबादी जबरदस्त महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, बीमारी और अशिक्षा की समस्या से घिरकर रोजी-रोटी के लिए तरस रही है तो ऐसे में प्रधानमंत्री उनके लिए केक की बात कर रहे हैं. यह उनकी 'निरंकुशता' को जाहिर करता है. 

VIDEO: क्या मायावती पर भरोसा करना अखिलेश की राजनीतिक भूल थी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mayawati, Mayawati Attacks BJP, Mayawati On BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com