विज्ञापन
20 days ago

नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स समिट आयोजित होने जा रहा है, इसके लिए दुनियाभर के नेताओं का जुटना शुरू हो गया है. समिट की वजह से टी-3 में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता बढ़ा दी गई है. वहीं तीन दिन तक दिल्ली में व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बैन रहेगी. बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाल दिया है. आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने भी राजनीति से संन्यास ले लिया है. मुंबई के चेम्बूर में सिर कुचलकर 6 बिल्लियों की हत्या किए जाने के मामले में FIR दर्ज की गई है. दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा मामले में कॉन्ट्रैक्टर और PG ऑपरेटर को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. काशी के ज्ञानवापी मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 15 सितंबर को होगी. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज लखीमपुर में सपा पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया है कि अगर उनकी रिपब्लिकन पार्टी मिड-टर्म चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करती है तो हर अमेरिकी वयस्क को  5,000 डॉलर दिए जाएंगे.चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शुक्रवार को BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत आ सकते हैं.

ये भी पढे़ं-अब अमेरिका में भी रेवड़ी पॉलिटिक्स, ट्रंप ने चुनाव जीतने पर हर युवा को 5 लाख देने का वादा किया

ये भी पढे़ं-आकाश आनंद की बसपा से छुट्टी पर मायावती की मुहर, ससुर का संन्यास दांव भी नहीं आया काम

ALL LIVE UPDATES READ HERE...
 

दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन बंद करने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन बंद करने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर कहा है कि अनुपातहीन कार्रवाई पर न्यायिक समीक्षा हो सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने CJP विरोध-प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशनों को बंद किए जाने को लेकर दायर याचिका पर नोटिस जारी किया है. याचिका में मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के फैसले को लेकर संवैधानिक सवाल उठाए गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व विधायकों की आजीवन पेंशन पर यूपी सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायकों और विधान परिषद के पूर्व सदस्यों को आजीवन पेंशन और अन्य सुविधाएं देने वाले राज्य के कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर योगी सरकार से जवाब मांगा है.

बिहार में हर साल बच्चों के लगभग 15,000 मिसिंग केस

सुप्रीम कोर्ट में दायक याचिका मे कहा गया है कि 1 जून 2026 के आंकडो के मुताबिक साल 2013 से बिहार में हर साल लगभग 15,000 मिसिंग केस रजिस्टर होते हैं, जिनमें से अधिकतर बच्चे होते हैं और मुश्किल से 50% बच्चे ही मिल पाते हैं.

बच्चों के बढ़ते अपहरण के मामलों SC ने सरकार से मांगा जवाब

बच्चों के बढ़ते अपहरण के मामलों को लेकर कानून सख्त करने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका के नुवारा एलिया दौरे पर पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी 3 दिन की श्रीलंका यात्रा के दौरान नुवारा एलिया पहुंचे. 
 

प्रयागराज में बस्तियों में घुसा गंगा-यमुना का पानी

 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा-यमुना नदी में पानी अभी भी घट-बढ़ रहा है, जिसकी वजह से तटवर्ती इलाके की बस्तियों में पानी घुस गया है.
 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर विधान सौधा में पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया.

मुंबई में बिल्लियों की हत्या से हड़कंप

 मुंबई के चेंबूर में 20 मरी हुई बिल्लियां मिलने से हडडकंप मचा है. बिल्लियों की हत्या किसने की इसकी तलाश मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू कर दी है. 

डोनाल्ड ट्रंप का 5,000 डॉलर वाला चुनावी ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को वादा किया कि अगर उनकी रिपब्लिकन पार्टी मिड-टर्म चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करती है तो फेडरल गवर्नमेंट हर अमेरिकी वयस्क को 5,000 डॉलर देगी.

मायावती के भतीजे आकाश आनंद की BSP से छुट्टी

मायावती के भतीजे आकाश आनंद बहुजन समाज पार्टी से पूरी तरह से हटा दिए गए हैं. उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास की घोषणा के बाद भी आकाश आनंद को पार्टी से दूर करने की घोषणा मायावती ने की है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BRICS Summit 2026, BRICS Summit 2026 Delhi Traffic Advisory, PM Modi, Donald Trump, Satya Niketan Building Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com