विज्ञापन
13 minutes ago

मथुरा में फरसा वाले बाबा की हत्‍या को लेकर मामला गरमा गया है. गुस्‍साई भीड़ ने हत्‍या के विरोध में पुलिस पर जमकर पथराव किया. इस दौरान पुलिस को मौके से किसी तरह से भागना पड़ा. भीड़ की ओर से पथराव के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं. वहीं उग्र भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया. इसके चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और यातायात कई घंटे प्रभावित रहा. दरअसल, मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा' की ट्रक से कुचल मौत हो गई, जिसके विरोध में शनिवार तड़के छाता में दिल्ली-आगरा हाईवे पर गौरक्षकों ने जाम लगा दिया था और जमकर बवाल काटा. 

Breaking News Live Updates:
 

मथुरा बवाल पर बोले अभिलेश यादव, कहा- उत्तर प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था ठप

जांच में अब तक हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई: फरसा बाबा की मौत मामले में अमिताभ यश

मथुरा में फरसा बाबा की हत्‍या मामले में उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा कि जांच में अब तक हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. उन्‍होंने बताया कि फरसा बाबा ने रात में एक नागालैंड नंबर ट्रक को इस शक में रोका कि ट्रक में गाय है. इसी बीच पीछे से आ रहे एक राजस्थान नंबर के ट्रक ने फरसा बाबा को टक्कर मार दी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गया. राजस्थान नंबर के ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर अपस्ताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके क्लीनर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. दोनों ट्रकों की तलाशी लेने पर नागालैंड ट्रक में साबुन और अन्य सामान मिला है. वहीं राजस्थान नंबर के ट्रक में तार मिले हैं. उन्‍होंने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है. 

मथुरा के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक बोले- फरसा बाबा को पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्‍कर; गोतस्‍करी पर ये बोले

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि थाना कोसी में कल रात करीब 3-4 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका था. हालांकि घना कोहरा होने के कारण पीछे से आ रहे राजस्‍थान नंबर के एक ट्रक ने उन्‍हें पीछे से टक्‍कर मार दी. इसके चलते उनकी मौत हो गई. कुमार ने बताया कि जो कंटेनर रोका गया था, उसमें किराने का सामान मिला. उन्‍होंने बताया कि पीछे से आया ट्रक राजस्थान नंबर का था और उसमें तार लदे हुए थे. ट्रक चालक और परिचालक दोनों राजस्‍थान के अलवर के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ और चालक भी चोटिल हुआ है जिनका उपचार किया जा रहा है.  उन्‍होंने साफ कहा कि इसमें गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है.  साथ ही कहा कि कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे, उनके द्वारा थाना छाता में जाम लगाया गया और पथराव किया गया, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है.  अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. 

Mathura Violence LIVE: मथुरा की घटना का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, मृतक के परिजनों के प्रति व्‍यक्‍त की संवेदना

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मथुरा के कोसीकलां में हुई घटना का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतक फरसे वाले बाबा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. साथ ही घटनास्थल पर अधिकारियों को तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने घटना में संलिप्त अपराधियों का जल्‍द पता लगाकर के उनके प्रति कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्‍होंने कहा कि अपराधी किसी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे. 

Mathura Clash LIVE: दिल्ली आगरा हाईवे पर लगा भीषण जाम, कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार

फरसा वाले बाबा की मौत के बाद गुस्‍साए लोगों ने जबरदस्‍त विरोध प्रदर्शन किया है, जिसके कारण दिल्‍ली आगरा हाईवे जाम हो गया. हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई. इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. 

Mathura LIVE:फरसा वाले बाबा की हत्‍या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्‍य की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गोरक्षा से जुड़े विख्यात गोरक्षक चंद्रशेखर की गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मथुरा के ब्रज क्षेत्र में विख्यात गोरक्षक चंद्रशेखर, जिन्हें लोग “फरसा वाले बाबा” के नाम से जानते थे. उनकी कथित गोतस्करों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. यह घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के कोटवन चौकी के नवीपुर गांव के पास हुई. 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंद्रशेखर बाबा को गोतस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे तुरंत अपनी बाइक से संदिग्ध तस्करों का पीछा करने निकल पड़े. बताया जा रहा है कि जब उन्होंने तस्करों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें कुचलने की नीयत से तेज रफ्तार में वाहन उनकी ओर मोड़ दिया. इस भीषण टक्कर में बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. 

पुलिसवालों के सिर-माथे पर खून, गौरक्षकों का हाइवे पर बवाल; फरसा वाले बाबा की मौत पर अब तक क्या-क्या हुआ?

मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा' की मौत हो गई. गौरक्षकों का आरोप है कि गोतस्करों ने अपनी गाड़ी से कुचलकर बाबा की जान ले ली.

Mathura LIVE: मथुरा के कोसी इलाके में पुलिस और स्‍थानीय लोगों की झड़प

मथुरा के कोसी इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच उस वक्‍त झड़प हो गई, जब लोगों ने गौ रक्षक फरसे वाले बाबा की मौत के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी. 

ये हैं फरसे वाले बाबा, जिनकी ट्रक से कुचलने से हो गई मौत

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ को ट्रक से कुचला, समर्थकों ने जाम किया हाइवे, गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

आरोपियों को किसी हाल में नहीं बख्शा नहीं जाएगा: सीएम योगी

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मथुरा की घटना का संज्ञान लिया है. सीएम ने अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आरोपियों को बख्‍शा नहीं जाएगा. 

Hyderabad Eid: हैदराबाद की मक्‍का मस्जिद में नमाज अदा की गई

हैदराबाद में ईद-उल-फितर 2026 के मौके पर चारमीनार स्थित मक्का मस्जिद पर लोगों ने नमाज अदा की. इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोग उमड़े. 

सहारनपुर में ईद उल फितर की नमाज अदा, गले मिलकर दी मुबारकबाद

रमजान के बाद ईद उल फितर का त्योहार सहारनपुर में धूमधाम से मनाया गया. कड़ी सुरक्षा के बीच ईद का त्योहार शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. बड़ी संख्या में ईदगाह पर पहुंचे रोजेदारो ने ईदगाह पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान स्थानीय सांसद इमरान मसूद, जिलाधिकारी मनीष बंसल, डीआईजी अभिषेक सिंह समेत आला अधिकारी मौजूद रहे. किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया हुआ है. 

ईद-उल-फितर के मौके पर नदेसर जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज

ईद-उल-फितर 2026 के मौके पर लोगों ने वाराणसी की नदेसर जामा मस्जिद में नमाज अदा की. 

जयपुर में ईद के मौके पर दिखी भाईचारे की मिसाल, नमाजियों पर हिंदू समुदाय के लोगों ने बरसाए फूल

ईद के मौके पर शनिवार को जयपुर में भाईचारे की मिसाल देखने को मिली. ईदगाह में नमाज पढ़ने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के तहत हिंदू समुदाय के लोगों ने फूल बरसाए. 

ईद पर भदोही में उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन की दुआओं से गूंजा माहौल

ईद के मौके पर उत्तर प्रदेश के भदोही में जनसैलाब उमड़ पड़ा. मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अता की गई. नमाज के बाद लोग गले मिले और देश की खुशहाली की दुआ मांगी गई. इस दौरान पुख्‍ता सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई. 

दिल्‍ली: उत्तम नगर में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच पढ़ी गई ईद की नमाज

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच ईद की नमाज पढ़ी गई. होली के दौरान यहां सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला, जिसमें 26 साल के तरुण की स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. होली के बाद से यहां लगातार भारी पुलिस बल तैनात है. आज भी दिल्ली पुलिस सीआरपीएफ अधिकारियों के साथ यहां की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ संयुक्त मुख्य पुलिस अधिकारी और डीसीपी भी यहां मौजूद हैं. 

पटना के गांधी मैदान में इस बार ईद की नमाज के दौरान नहीं पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

पटना के गांधी मैदान में आज हजारों की संख्या में नमाजियों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की. पिछले कुछ सालों में यह पहला मौका था जब नमाज के दौरान मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार नहीं पहुंचे. हालांकि इस दौरान जदयू नेता और सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार गांधी मैदान में नमाज अदा करने वालों के बीच पहुंचे. इस दौरान निशांत कुमार ने बिहार वासियों को ईद की बधाई दी. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com