पीएम मोदी (Narendra Modi) ने आज ग्रेटर नोएडा के जेवर (Jewar International Airport) में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद थे. पीएम मोदी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तरी भारत का logistic गेटवे बनेगा. ये इस पूरे क्षेत्र को नेशनल गतिशक्ति मास्टरप्लान का एक सशक्त प्रतिबिंब बनाएगा. पहले की सरकारों ने जिस उत्तर प्रदेश को अभाव और अंधकार में बनाए रखा, पहले की सरकारों ने जिस उत्तर प्रदेश को हमेशा झूठे सपने दिखाए, वहीं उत्तर प्रदेश आज राष्ट्रीय ही नहीं, अंतराष्ट्रीय छाप छोड़ रहा है. इस अवसर पर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जेवर और आसपास की जनता में और युवाओं एक नई चमक दिख रही है. ये चमक सपना पूरा होने की है. क्योंकि हमारे देश के पीएम ने जो सपना जनता ने देखा उसे पूरा कर रहे हैं. एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा तो यूपी के जेवर में बनेगा, ये सपना पूरा हो रहा है. यह एयरपोर्ट दिल्ली के एयरपोर्ट से भी आगे जाएगा. जिस यूपी में चार एयरपोर्ट हुआ करते थे, ये 10वां एयरपोर्ट बनने जा रहा है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के बाद भारत के नागरिकों ने बदलते हुए भारत को देखा है. एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार होते देखा है. पीएम मोदी के मार्गदर्शन में यूपी नई ऊंचाई की तरफ बढ़ रहा है. कुछ लोगों ने यूपी के गन्ने की मिठास को कड़वा किया.
बता दें कि जेवर एयरपोर्ट भाजपा के चुनावी वादों में शामिल रहा है और इसका काम 2024 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है. इस कार्यक्रम के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. रैली में भारी भीड़ के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
LIVE Updates: