जयपुर:
10 साल के गिरीश का सपना सच हुआ, वो एक दिन के लिए जयपुर का पुलिस कमिश्नर बन गया। जैसे ही गिरीश एक दिन के लिए पुलिस कमिशनर बना, वह पुलिस कमिशनर ऑफिस पहुंचा, वहां तैनात सिपाहियों ने उसे सलामी दी, गिरीश ने पुलिस कमिश्नर जंग राव से गुलदस्ता स्वीकार किया और उनकी कुर्सी पर बैठा, उसके बाद वो कुछ पुलिस थानों के निरीक्षण पर भी गया।
गिरीश को किडनी की जानलेवा बीमारी है और उसका इलाज जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में चल रहा है।

'मेक अ विश' फाउंडेशन की वजह से गिरीश का एक दिन के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर बनने का सपना सच हुआ। गिरीश हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है और यहां जयपुर में इलाज के कारण पिछले 3 महीनों से रह रहा है।
गिरीश का पसंदीदा गीत है 'नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं'।

लेखक के बारे में
Harsha Kumari Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गिरीश, गिरीश पुलिस कमिशनर, 'मेक अ विश' फाउंडेशन, Girish, Girish Police Commissioner, Make A Wish Foundation