नई दिल्ली:
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस से एक लोकसभा सीट छीन ली, जिसके बाद कांग्रेस की सीटों की संख्या घटकर 98 रह गई. महाराष्ट्र में शानदार जीत से सत्तारूढ़ गठबंधन की राज्यसभा में भी संभावनाएं बढ़ेंगी. महाराष्ट्र राज्यसभा सीटों की सबसे अधिक संख्या के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है.
भाजपा ने इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में 240 सीट जीती थीं. शनिवार को नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद 543 सदस्यीय लोकसभा में पार्टी के सदस्यों की संख्या 241 हो गई है. नांदेड़ उपचुनाव 26 अगस्त को कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन के कारण कराया गया है.
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीती थीं, जिसमें से दो सीटों उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सी से पार्टी के नेता राहुल गांधी को जीत मिली थी. उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी, जहां से शनिवार को उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा ने जीत दर्ज की. वायनाड जीतने और नांदेड़ हारने के बाद, लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या अब 98 हो गई है.
पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट अब लोकसभा में एकमात्र रिक्त सीट है. तृणमूल कांग्रेस के सांसद एसके नूरुल इस्लाम का 25 सितंबर को निधन हो गया था. हालांकि, इस सीट पर उपचुनाव नहीं हो सका क्योंकि कलकत्ता उच्च न्यायालय में इस्लाम के खिलाफ चुनाव से संबंधित याचिका लंबित है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
BJP, Maharashtra Elections, Jharkhand Elections, Congress, BJP And Congress