विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2019

BJP सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- यदि इसी तरह चलता रहा तो एक दिन...

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर से सांसद व भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन  (Ravi Kishan) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधा.

BJP सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- यदि इसी तरह चलता रहा तो एक दिन...
रवि किशन (फाइल फोटो)
  • गोरखपुर से बीजेपी के सांसद हैं रवि किशन
  • रवि किशन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
  • कहा- वे राजनीति को लेकर बिलकुल सीरियस नहीं
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर से सांसद व भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन  (Ravi Kishan) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजनीति को सीरियस तरीके से नहीं ले रहे हैं, औ यदि इसी तरह चलता रहा तो एक दिन कांग्रेस पार्टी समाप्त हो जाएगी. रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस ने 60 सालों तक गरीबों का शोषण किया है. उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी राजनीति में सीरियस नहीं हैं. जबकि राजनीति एक सीरियस चीज है. ऐसे ही कुछ भी बोलते रहे तो एक दिन कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी. अब तो कांग्रेस के लोग संसद भी नहीं आते हैं, जबकि मैं शूटिंग छोड़कर संसद आता हूं." 

अब गोरखपुर में होगा 'लाइट, कैमरा और एक्शन', भोजपुरी में PM मोदी की बायोपिक बनाएंगे रवि किशन

कर्नाटक के सियासी हालात पर सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर वहां के विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर महादेव की कृपा रही तो भोजपुरी भाषा को हम लोग आठवीं अनुसूची में शामिल करा लेंगे. उन्होंने कहा कि आज भोजपुरी भाषा पूरी दुनिया में बोली जाती है. आपको बता देें कि भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने इस बार गोरखपुर सीट से तीन लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की. रवि किशन पिछली बार उत्तर प्रदेश की ही जौनपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें  हार का सामना करना पड़ा था. (इनपुट- IANS)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Kishan, Ravi Kishan BJP, Congress, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com