विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2018

उन्‍नाव रेप केस: BJP ने कहा, मजिस्‍ट्रेट के सामने दिए बयान में पीड़िता ने नहीं लिया था विधायक का नाम

कठुआ और उन्‍नाव रेप केस को लेकर विपक्ष के लगतार हमलों का जवाब देते हुए बीजेपी की नेता मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि उन्‍नाव की घटना 10 महीने पहले की है.

उन्‍नाव रेप केस: BJP ने कहा, मजिस्‍ट्रेट के सामने दिए बयान में पीड़िता ने नहीं लिया था विधायक का नाम
बीजेपी नेता मीनाषी लेखी
नई दिल्ली: कठुआ और उन्‍नाव रेप केस को लेकर विपक्ष के लगतार हमलों का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि उन्‍नाव की घटना 10 महीने पहले की है. पुलिस ने मजिस्‍ट्रेट के सामने बयान लिया. इसमें पीड़िता ने विधायक का नाम नहीं लिया. 

ब्‍लॉग: बच्ची से रेप और हत्या का मामला हिंदू-मुस्लिम कैसे हो गया?

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पीड़ित महिला ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्‍यनाथ को चिट्ठी लिखी और इसमें विधायक पर आरोप लगाए, फिर कार्रवाई हुई. 

उन्‍होंने कहा कि कठुआ रेप केस में भी निष्‍पक्ष जांच हुई है. एसआईटी ने छह से सात लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्‍होंने कहा कि मैं ये बताना चाहती हूं कि जम्‍मू-कश्‍मीर बार एसोसिएशन के अध्‍यक्ष बी एस सलाथिया चुनाव में गुलाम नबी आजाद के पोलिंग एजेंट थे, इससे पता चलता है की वहां किस प्रकार की घृणात्मक राजनीति चल रही है. वहां की बार एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सलाथिया जी एक तरफ तो न्याय की बात करते हैं दूसरी तरफ हाई कोर्ट को बंद करने की बात कर रहे है. 

कठुआ रेप केस: मेनका गांधी करेंगी मांग, बच्चों से रेप पर मिले मौत की सजा


उन्‍होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए. 

VIDEO: कठुआ रेप केस में चार्जशीट का ब्‍योरा दिल दहला देने वाला

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meenakshi Lekhi, BJP, Unnao Rape Case, Kathua Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com