विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2020

ममता जी, हम पूछना चाहते हैं आपके प्रदेश में विरोध करने का अधिकार है या नहीं: रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि बंगाल में 100 से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है. यही नहीं जब अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष थे तो उनके हेलीकॉप्टर को उतारने नहीं दिया गया.

ममता जी, हम पूछना चाहते हैं आपके प्रदेश में विरोध करने का अधिकार है या नहीं: रविशंकर प्रसाद
रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि लाठीचार्ज के कारण 1500 से ज्‍यादा पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए (फाइल फोटो)
  • बीजेपी के मार्च पर पुलिस के लाठीचार्ज को बताया बर्बर कार्रवाई
  • कहा, इसमें बीजेपी के 1500 से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए
  • पुलिस की बर्ब्ररता से बीजेपी को रोकने की कोशिश सफल नहीं होगी
नई दिल्ली:

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की ममता बनर्जी सरकार (Mamata Banerjee Government) पर बदले की भावना से कार्य करने का आरोप लगाया है. प्रसाद ने आज यहां मीडिया से बातचीत मेंं आरोप लगाया कि बंगाल में 100 से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है. यही नहीं जब अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष थे तो उनके हेलीकॉप्टर को उतारने नहीं दिया गया. पीएम मोदी के रैलीस्थल को बदल दिया गया. बीजेपी नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कुछ दिन पहले ही बीजेपी के काउंसलर मनीष शुक्ला की हत्या हुई. इन हत्याओं के खिलाफ बीजेपी ने सचिवालय की तरफ मार्च निकाला था.उन्‍होंने दावा किया कि मार्च में 1 लाख से ज्यादा लोग थे और मार्च पर पुलिस के लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्‍तेमाल से 1500 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं. बीजेपी के नेशनल सेक्रेटरी अरविंद मेनन भी घायल हुए हैं.

ममता बनर्जी के ऑफिस की ओर जा रहे BJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आज की बर्बर कारवाई की हम भर्त्‍सना करते हैं. ममता जी यदि यह सोचती हैं कि लाठी से और पोलिस की बर्बरता से बंगाल में बीजेपी के विस्तार को रोक लेंगी तो ऐसा नही होगा. बंगाल की जनता बदलाव चाहती है. दिल्ली में 'लिबरल' बहुत हैं लेकिन बीजेपी शासित राज्य के मुद्दे पर हंगामा लेकिन बंगाल में पुलिस की बर्बरता पर वे चुप्‍पी क्‍यों साधे हुए हैं? उन्‍होंने कहा कि आजकल ममताजी लोकतंत्र की बहुत दुहाई दे रही हैं. हम पूछना चाहते हैं कि आपके प्रदेश में विरोध करने का अधिकार है या नहीं. विरोध करने वाले की हत्या होती है क्योंकि आपकी जमीन खिसक रही है. क्योंकि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्‍य की 42 सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी. आज की बर्बरतापूर्ण हरकत की भर्त्सना करते है.

ममता सरकार के खिलाफ BJP का कोलकाता में प्रदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Shankar Prasad, West Bengal, Mamata Banerjee Government, BJP March To Nebanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com