पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फाइल फोटो.
- बीजेपी ने अटल जी की श्रद्धांजलि सभा में ममता बनर्जी को बुलाया
- बीजेपी नेताओं ने घर जाकर दिया न्यौता
- 29 अगस्त को कोलकाता में आयोजित होना है कार्यक्रम
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी ने अटल बिहारी वाजपेयी के लिए कोलकाता में सर्वदलीय शोकसभा आयोजित की है. 29 अगस्त को होने वाली इस शोकसभा में पश्चिम बंगाल इकाई ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोमवार को औपचारिक तौर पर आमंत्रित किया है. भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास जाकर उन्हें अटल जी की शोकसभा के लिए आमंत्रित किया. यह शोकसभा मध्य कोलकाता के महाजाति सदन प्रेक्षागृह में आयोजित होनी है.
शोकसभा में वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस, माकपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा और राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है.
ममता बनर्जी को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव रद्द करने से किया इनकार
दरअसल भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने सर्वदलीय शोकसभा आयोजित करने का फैसला लिया है. यही वजह है कि विरोधी दलों के प्रमुख नेताओं को भी पार्टी न्यौता दे रही है. बीजेपी चाहती है कि शोकसभा में सभी दलों के नेता पहुंचकर अटलजी को श्रद्धांजलि दें. वजह कि अटल जी के सभी दलों के नेताओं से अच्छे संबंध थे, इस नाते पार्टी भी उनके आदर्शों पर चलकर सर्वदलीय प्रार्थना सभा आयोजित करने जा रही है.
असम NRC में जिन 40 लाख लोगों के नाम नहीं उनमें 25 लाख हिन्दू हैं: ममता बनर्जी
बीजेपी नेताओं का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस को भी आमंत्रित किया है, अब सभा में भाग लेने का फैसला तृणमूल का होगा. हालांकि तृणमूल कांग्रेस के नेता अभी इस मसले पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं. हालांकि कुछ पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि ममता बनर्जी इस कार्यक्रम में जाने के मूड में नहीं हैं. अटल बिहारी वाजपेयी को दिल्ली में ममता बनर्जी श्रद्धांजलि दे चुकी हैं. जब उनका निधन हुआ था तब ममता ने पश्चिम बंगाल के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली पहुंचीं थीं. मगर कुछ आंतरिक वजहों से अब वह इस कार्यक्रम में नहीं जाना चाहतीं.
वीडियो-दोबारा पंचायत चुनाव नहीं होंगे पश्चिम बंगाल में

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
BJP, BJP West Bengal, Bjp Invites Mamta Banarjee, West Bangal Cm Mamta Banarjee, Atal Vihari Vajpayee, Atal Vihari Vajpayee Memorial Programme In Kolkata