रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता के उल्लंघन का आरोप लगाने वाले भूल जाते हैं कि उनकी पार्टी (BJP) की सरकारों ने किसी भी मीडिया संगठन पर 'कभी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया' और न ही किसी के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकारों का हनन किया है.रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर बात प्रेस की स्वतंत्रता की है तो कांग्रेस ने ऐसा करने के लिए संविधान में संसोधन तक किया था. उन्होंने इस दौरान 1951 में अनुच्छेद 19 किए गए संसोधन की याद दिलाई.
आरएसएस से जुड़े साप्ताहिक "पांचजन्य" द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संबंध में देश में फिर से एक बहस शुरू हो गई है. ये काफी दिलचस्प है कि जो आज प्रेस की स्वतंत्रता के उल्लंघन की बात कर रहे हैं, वो ये भूल चुके हैं कि चाहे बात अटल जी की सरकार की बात हो या फिर मोदी जी की मौजूदा सरकार की. किसी ने भी कभी किसी मीडिया के संस्थानों पर प्रतिबंध नहीं लगाया. और ना ही किसी के बोलने के अधिकारों का हनन किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांग्रेस पर हमला कर हुए उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी का इतिहास ही है सभी प्रकार की स्वतंत्रताओं के हनन की घटनाओं से भरा हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं