उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में गोंडा जिले की कैसरगंज सीट (Kaiserganj Lok Sabha Seat) इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है. बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) इस सीट से सांसद हैं. लेकिन बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव के लिए इस सीट पर अब तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. वहीं विपक्षी दल भी बीजेपी के पत्ते खोलने का इंतजार कर रहे हैं. इस सीट पर अब तक सस्पेंस बरकरार है. अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कट सकता है.
कटेगा बृजभूषण शरण सिंह का पत्ता?
खबर है कि बीजेपी मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण को कैसरगंज से टिकट दे सकती है. सूत्रों के हवाले से खबर ये भी है कि पार्टी आलाकमान की बृजभूषण शरण सिंह से इस बारे में बात भी हुई है. बीजेपी ने अब तक कैसरंज सीट पर अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है, वहीं समाजवादी पार्टी भी इसी बात का इंतजार कर रही है कि बीजेपी किसे चुनती है. यही वजह है कि वउसने भी अब तक इस सीट पर किसी चेहरे को नहीं उतारा है. कैसरगंज यूपी की हॉट सीट मानी जाती है, इसीलिए सबकी निगाहें इस सीट पर टिकी हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कौन हैं करण भूषण सिंह?
कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के दो बेटे, प्रतीक भूषण सिंह और करण भूषण सिंह हैं. प्रतीक भूषण गोंडा से विधायक हैं और बीजेपी अगर टिकट देती है तो करण भूषण सिंह पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले इनकी कोई राजनीतिक भागीदारी नहीं रही है. करण भूषण सिंह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं. वह पहले 2018 में यूपी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं.
कैसरगंज में बीजेपी किस पर लगाएगी दांव?
इस सीट के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई है. ऐसे में ये चर्चा तेज हो गई है कि आखिर बीजेपी किसे टिकट देगी. सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि बीजेपी इस बार बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह पर दांव लगा सकती है. कैसरगंज से बीजेपी करण को चुनाव लड़वा सकती है. हालांकि पार्टी की तरफ से इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.सपा पहले ही कह चुकी है कि अगर बीजेपी ने कैसरगंज से ब्राह्मण को उम्मीदवार बनाया तो वह ठाकुर को टिकट देंगे. वह बीजेपी के नहले पर दहला मारने की तैयारी में जुटे हुए हैं.
ये भी पढ़ें-अमेठी-रायबरेली से उम्मीदवार कौन? राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर आज सस्पेंस खत्म कर सकती है कांग्रेस
ये भी पढ़ें-NDA या 'INDIA' : 2014 के बाद से लगातार कमजोर होती BSP के 'एकला चलो' से किसे नफा-किसे नुकसान?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं