बिहार (Bihar) के सहरसा जिले (Saharsa District) के नवहट्टा ब्लॉक के अंतर्गत एक थाने में दारोगा द्वारा एक फरियादी महिला से तेल मालिश कराने का एक वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में दारोगा शशिभूषण सिंह फोन पर किसी से बात कर रहा है, जबकि उसी दौरान महिला उसे तेल मालिश कर रही है.
आरोप है कि डरहार ओपी के थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने महिला की मजबूरी का गलत फायदा उठाते हुए नंगे बदन मालिश कराई है. थानाध्यक्ष की बातचीत से लग रहा है कि महिला किसी परेशानी में है और थानेदार उसका काम कराने के एवज में उससे ये सेवा ले रहा है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
JDU की इफ्तार पार्टी में पहुंचे तेजस्वी यादव को विदा करने खुद CM नीतीश कुमार आए, देखें VIDEO
वीडियो वायरल होने के बाद जिले की एसपी लिपि सिंह ने थानेदार शशिभूषण सिंह को सस्पेंड कर दिया है और लाइन हाजिर करने का भी आदेश दिया है. वायरल वीडियो में पीली साड़ी पहनी महिला मालिश कर रही है जबकि एक अन्य महिला जो गेरुआ रंग की साड़ी पहनी है, उसके सामने बैठी है.
ये दृश्य बिहार के सहरसा के एक थाने का हैं और यहाँ मालिश करने वाली महिला थाने में अपने मामले की फ़रियाद लेके आयी थी और बदले में अब निलंबित थानेदार ने मालिश करवाया .@NitishKumar इस विभाग के मुखिया पिछले सोलह वर्षों से हैं @ndtvindia @Anurag_Dwary pic.twitter.com/W4ZEGNmBSJ
— manish (@manishndtv) April 29, 2022
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस चौकी के रिहायशी क्वार्टर के अंदर उसे शूट किया गया है. बहरहाल, एनडीटीवी स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं