बिहार के मधुबनी ज़िले के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र की करहरा पंचायत के चचरी पुल को लेकर एनडीटीवी ने इसी साल जनवरी में रिपोर्ट दिखाई थी. इस पंचायत को बसैठा बाज़ार से अलग करती है नेपाल से आने वाली धौस नदी. यही हरलाखी और बेनीपट्टी विधानसभा को भी बांटती है. इस नदी को पार करने के लिए गांव के लोग बांस का चचरी पुल बनाते हैं. ये पुल न बनाएं तो बसैठा जाने के लिए 12 से 15 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है.
बसैठा में रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करने वाला सिर्फ़ बाजार ही नहीं स्कूल-कॉलेज समेत कई कार्यालय भी हैं. बरसात आते ही यह पुल बह जाता है. इस बार भी बह गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुल के लिए बांस भी गांव वाले अपने पैसे से ख़रीदते हैं और छोटी नाव के लिए भी अपना ही पैसा लगाते हैं. लोग डोंगी या छोटी नाव के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं. यह खतरा हर साल का है. कई लोग इस नदी में डूबे भी हैं, ख़ासकर बच्चे.

स्थानीय निवासी कई पीढ़ी से पक्के पुल और सड़क की मांग कर रहे हैं. हर पॉलिटिकल पार्टी के नेता सरकार से गुहार लगा चुके हैं. अभी स्थानीय सांसद बीजेपी के अशोक यादव हैं. बेनीपट्टी के विधायक सत्तारूढ़ जेडीयू के हैं. हरलाखी की विधायक कांग्रेस की हैं.

नीतीश कुमार पिछले 15 साल से मुख्यमंत्री हैं लेकिन वे भी पुल नहीं बनवा पाए हैं. जबकि उनके मंत्री 2018 में ट्वीट कर कह चुके हैं कि चचरी पुल का ज़माना अब चला गया. करहरा के लोगों के लिए ये किसी जुमले से कम नहीं. वे अभी भी इसी तरह जीने को अभिशप्त हैं.

कुछ महीनों में बिहार में चुनाव है. नेता फिर वोट मांगने आएंगे और पुल बनाने की कसम उठाएंगे. अगली बरसात में फिर आपके लिए ये रिपोर्ट लेकर आएंगे.
VIDEO : करहरा के लोगों को दशकों से पुल का इंतजार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं