- बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए का प्रभाव महागठबंधन से अधिक दिख रहा है
- P-MARQ के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का अनुमान है
- एनडीए गठबंधन को लगभग 142 से 162 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मंगलवार को दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल में सबसे बड़ी बात यह है कि सुशासन बाबू नीतीश कुमार का जलवा कायम होता नजर आ रहा है. नीतीश कुमार अपने सहयोगी दल बीजेपी से आगे निकल सकते हैं. यानी उनका कद बीजेपी से बड़ा हो सकता है. अगर वाकई ऐसा हुआ तो नीतीश कुमार बड़े भाई की भूमिका में होंगे.
P-MARQ एग्जिट पोल: NDA को भारी बढ़त, महागठबंधन पिछड़ा
बिहार विधानसभा चुनाव के एग्ज़िट पोल नतीजों में P-MARQ ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का अनुमान दिया है. सर्वे के मुताबिक, नीतीश कुमार और बीजेपी का गठबंधन बेहदमजबूत स्थिति में है, जबकि महागठबंधन (MGB) को अपेक्षाकृत कम सीटें मिलने की संभावना है.
एग्ज़िट पोल के अनुमान:
- NDA: 142 से 162 सीटें
- महागठबंधन (MGB): 80 से 98 सीटें
- जन सुराज पार्टी (JSP): 1 से 4 सीटें
- अन्य दल: 0 से 3 सीटें
बिहार में सभी एक्जिट पोल्स के नतीजे
| EXIT POLL | NDA | महागठबंधन | जनसुराज पार्टी | अन्य |
| चाणक्य स्ट्रैटजीज | 130-138 | 100-108 | 0-0 | 3-5 |
| दैनिक भास्कर | 145-160 | 73-91 | 0-3 | 5-7 |
| DV रिसर्च | 137-152 | 83-98 | 2-4 | 1-8 |
| JVC | 135-150 | 88-103 | 0-1 | 3-6 |
| Matrize | 147-167 | 70-90 | 0-2 | 2-8 |
| P-मार्क | 142-162 | 80-98 | 1-4 | 0-3 |
| पीपल इनसाइट्स | 133-148 | 87-102 | 0-2 | 3-6 |
| पीपल पल्स | 133-159 | 75-101 | 0-5 | 2-8 |
| पोल ऑफ पोल्स | 147 | 90 | 1 | 5 |
इन आंकड़ों से साफ है कि बिहार में सत्ता का समीकरण एनडीए के पक्ष में ही झुकता दिख रहा है. अगर फिलहाल ऐसी स्थिति है तो महागठबंधन को सत्ता तक पहुंचने के लिए किसी बड़े उलटफेर की जरूरत होगी, जबकि जन सुराज पार्टी और अन्य दलों का असर सीमित रहने का अनुमान है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं