- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के साथ पूरे चुनाव प्रक्रिया का समापन हो गया है
- इस बार बिहार में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई, जिसमें दोनों चरणों में मतदाताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही
- Matrize News Communications के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान है
बिहार चुनाव में दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही राज्य का विधानसभा चुनाव पूरा हो गया. अब सभी नेताओं की किस्मत वोटिंग पेटी में बंद है. इस बार दोनों चरणों में बिहार के वोटर्स ने जमकर भागीदारी की. यही वजह रही कि बिहार में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई. अब एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आने लगे हैं. जिनमें से ज्यादातर एग्जिट पोल में जहां एनडीए को साफ बहुमत दिखाया जा रहा है. वहीं महागठबंधन को नकुसान ही झेलना पड़ रहा है.

Matrize के एग्जिट पोल में कितना आगे एनडीए
Matrize News Communications के एग्जिट पोल में एनडीए के लिए तस्वीर और भी साफ दिख रही है. इस सर्वे के मुताबिक, NDA को 147 से 167 सीटें, जबकि MGB को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं. प्रशांत किशो की जन सुराज पार्टी को 0 से 2 सीटें, और अन्य दलों को 2 से 8 सीटों का अनुमान है. Matrize के आंकड़े स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि एनडीए दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रहा है.
| EXIT POLL | NDA | महागठबंधन | जनसुराज पार्टी | अन्य |
| चाणक्य स्ट्रैटजीज | 130-138 | 100-108 | 0-0 | 3-5 |
| दैनिक भास्कर | 145-160 | 73-91 | 0-3 | 5-7 |
| DV रिसर्च | 137-152 | 83-98 | 2-4 | 1-8 |
| JVC | 135-150 | 88-103 | 0-1 | 3-6 |
| Matrize | 147-167 | 70-90 | 0-2 | 2-8 |
| P-मार्क | 142-162 | 80-98 | 1-4 | 0-3 |
| पीपल इनसाइट्स | 133-148 | 87-102 | 0-2 | 3-6 |
| पीपल पल्स | 133-159 | 75-101 | 0-5 | 2-8 |
| पोल ऑफ पोल्स | 147 | 90 | 1 | 5 |
पिछली बार से भी पिछड़ा महागठबंधन
महागठबंधन 2020 की तुलना में और कमजोर स्थिति में नजर आ रहा है. इस बार के चुनाव में तेजस्वी के अगुवाई वाले महागठबंधन को बड़ी उम्मीदें है, लेकिन फिलहाल Matrize News Communications का जो एग्जिट पोल आया है. उसे देख महागठबंधन की स्थिति खराब ही लग रही है. जबकि नीतीश की अगुवाई वाला एनडीए साफतौर पर बढ़त बनाता दिख रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं