बिहार के भागलपुर में मंगलवार दोपहर 2 बजे के आसपास शाहजंगी मैदान समीप अचानक बम ब्लास्ट हुआ है, जिसमें वहां खेल रहे 7 बच्चे इसकी चपेट में आ गए. खेल के दौरान हुए ब्लास्ट में 3 बच्चे ज्यादा झुलस गए हैं, बाकी चार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज हुआ कि बम की आवाज लगभग 1 किमी दूर तक सुनाई दी. धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सिटी एसपी के. रामदास के मुताबिक, मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है. ब्लास्ट हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंही मैदान में हुआ है. मन्नू की मां रुक्सार ने कहा कि 'बम कैसे फटा, नहीं पता. आवाज सुनकर हम निकले तो देखा बच्चा खून से लथपथ था. बहुत तेज धमाका हुआ था. मैं अपने दो बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंची. बच्चा शाहजंगी मैदान समीप खेलने गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2023 में बगीचे में झाड़ियों में हुआ था ब्लास्ट
15 जून 2023 को भागलपुर में बम विस्फोट हुआ था. धमाके में 2 बच्चे जख्मी हुए थे. ये घटना नाथनगर इलाके के मनोहरपुर में हुई थी. मनोहरपुर गांव के बगीचे में एक चबूतरे के पास झाड़ियों के बगल में बम रखा था. इसी दौरान आम चुनने गए दो बच्चे इसकी चपेट में आ गए. इस ब्लास्ट में धर्मेंद्र चौरसिया के बेटे बालवीर (6) और किसू कुमारी (8) घायल हो गए थे. धमाके की आवाज करीब आधे किलोमीटर तक सुनाई दी.
3 साल पहले 14 लोगों की धमाके में हुई थी मौत
4 मार्च 2022 को भागलपुर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई थी. रात करीब 11.30 बजे जबरदस्त धमाका हुआ. इससे करीब 5 किमी तक का इलाका दहल उठा. वहीं, बम फटने से चार घर ढह गए. 14 शव निकाले गए थे. इसके अलावा विस्फोट में 10 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं