विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2020

दिल्ली में CAA-NRC के खिलाफ हुए प्रदर्शन और दंगों के लिए हुई फंडिंग के मामले में बड़ा खुलासा

दिल्ली में दंगों के लिए ओमान, कतर, यूएई और सऊदी अरब जैसे देशों से भी पैसा आया था, कुल एक करोड़ 62 लाख से अधिक राशि आरोपियों को मिली थी

दिल्ली में CAA-NRC के खिलाफ हुए प्रदर्शन और दंगों के लिए हुई फंडिंग के मामले में बड़ा खुलासा
दिल्ली में सीएए के खिलाफ हुए एक प्रदर्शन की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की जांच में दावा किया गया है कि दिल्ली में दंगे (Delhi Riots) होने से पहले, दंगों के आरोपियों के खातों में और कैश के जरिए 1,62, 46, 053 रुपये आए थे. इसमें से दंगों के आरोपियों ने 1,47, 98, 893 रुपये दिल्ली में चल रहे करीब 20 प्रदर्शन वाली जगहों पर और दिल्ली में दंगा करवाने में खर्च किए. आरोपियों ने इन रुपयों से दंगों के लिए हथियार खरीदे और प्रदर्शन के लिए सामग्री भी खरीदी थी. आरोपियों के एकाउंट में भारत ही नहीं विदेशों से भी पैसा आया था. ओमान, कतर, यूएई और सऊदी अरब जैसे देशों से यह पैसा आया था.

दंगों के जिन आरोपियों के एकाउंट में रुपये आए थे उनके नाम- ताहिर हुसैन, मिरान हैदर, इशरत जहां, शिफा उर रहमान, खालिद सैफी हैं. सबसे ज्यादा पैसा आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ने अपने एकाउंट में जमा किया, जो कि 1, 32, 47000 रुपये है. इसमें से 1, 29, 25500 रुपए रुपये खर्च किए गए. इसमें से बड़े अमाउंट से प्रदर्शन साइट, दंगे के लिए लोगों को इकठ्ठा करने और दंगों में इस्तेमाल होने वाला सामान खरीदा गया.

दंगों की आरोपी और पूर्व पार्षद इशरत जहां के एकाउंट में और कैश के तौर पर पांच लाख से अधिक रुपये आए जिसमें  से 460900 रुपए खर्च किए गए. इसमें से बड़ा अमाउंट दंगों के लिए हथियार खरीदने और प्रदर्शन के लिए खर्च किया गया.

दंगों के आरोपी शफी उर रहमान के एकाउंट में और कैश के तौर पर 12,88,559 रुपये आए जिसमें से 5,55,000 रुपए विदेशों से आए. कतर, ओमान, सऊदी, UAE से 9,34,600 रुपए आए जो  CAA- NRC के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों की जगहों पर खर्च किए गए.

दंगों के आरोपी खालिद सैफी के एकाउंट में और कैश के तौर पर 6,23,000 रुपये आए जिसमें से 2,10,893 रुपये दंगों और प्रदर्शन पर खर्च किए गए. दंगों के आरोपी मिरान हैदर के एकाउंट में और कैश के तौर पर 5,46, 494 रुपये आए जिसमें से 2,67,000 रुपए निकाले गए. इसी आरोपी ने दिल्ली में चल रहे दंगों का रजिस्टर बनाया था जिसमें ये लिखा होता था कि कितना पैसा किसके पास से आ रहा है, किसको कितना दिया जा रहा है.

पुलिस ने इनके पास के कैश भी बरामद किया था. हालांकि कई आरोपियों की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली पुलिस के आरोप झूठे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CAA-NRC Protest, Delhi Riots, Funding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com