भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) विवादों के लिए 'मशहूर' हो चुकी हैं. विवादित बयानबाजी से वे कई बार अपनी पार्टी बीजेपी के लिए भी असहज स्थिति उत्पन्न कर चुकी हैं. प्रज्ञा ने एक बार फिर मुंबई आतंकी हमले (Mumbai terror attack) में 'शहीद' पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे (Hemant Karkare) को लेकर विवादित बयान दिया है. प्रज्ञा ने कुछ साल पहले कहा था कि उनके श्राप के कारण ही महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अफसर करकरे की मौत हुई. इस बयान के कारण उन्हें और उनकी पार्टी को तीखी आलोचना का शिकार होना पड़ा था. बहरहाल, प्रज्ञा के रुख में अभी भी कोई बदलाव नहीं आया है. उन्होंने फिर कहा कि वे हेमंत करकरे को देशभक्त नहीं मानतीं.
भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बिगड़े बोल, कहा - एक वोट देकर कोई किसी को खरीद नहीं लेता
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
@SadhviPragya_MP first said,her curse led to ex Mah ATS chief Hemant Karkare's death in 26/11 Mumbai terror attacks now "Hemant Karkare might be a desh bhakt for some, but real desh bhakts think otherwise. @ndtvindia @ndtv pic.twitter.com/1BJRBuyFzC
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) June 25, 2021
मालेगांव विस्फोट मामले की आरोपी प्रज्ञा ने कहा, 'हेमंत करकरे कुछ लोगों के लिए देशभक्त हो सकते हैं लेकिन असली देशभक्त अलग सोचते हैं. उसने (करकरे) मेरे बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मेरे आचार्य-शिक्षक (स्कूल टीचर) की अंगुलियों और पसलियों को तोड़ा. मुझे झूठे केस में फंसा गया.' वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को हराने वाली प्रज्ञा ने यह भी कहा, 'भारत में आपातकाल पहली बार 1975 में लागू किया गया था. 2008 के मालेगांव केस में जब मुझे गिरफ्तार किया गया तब ऐसी ही स्थिति थी.' गौरतलब है कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भी प्रज्ञा देशभक्त करार दे चुकी हैं. उनके इस बयान की पीएम मोदी ने भी आलोचना की थी और कहा था कि वे मन से प्रज्ञा को कभी माफ नहीं कर पाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं