विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2020

भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बिगड़े बोल, कहा - एक वोट देकर कोई किसी को खरीद नहीं लेता

प्रज्ञा ठाकुर भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में नए आवासीय परिसर के भूमिपूजन के कार्यक्रम में पहुंची थी.

भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बिगड़े बोल, कहा - एक वोट देकर कोई किसी को खरीद नहीं लेता
भोपाल में कारोबारियों को संबोधित करते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विवादित बयान दिया
भोपाल:

भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर(Pragya Singh Thakur) के बोल एक बार फिर बिगड़ गये. भोपाल में कारोबारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने ये तक कह दिया कि एक वोट देकर कोई किसी को खरीद नहीं लेता, वोट तो खरीदे भी जाते हैं... कांग्रेस यही करती रही है. प्रज्ञा ठाकुर भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में नए आवासीय परिसर के भूमिपूजन के कार्यक्रम में पहुंची थीं. इस कार्यक्रम में मंच पर जब वो संबोधन करने पहुंची तो उन्होंने कार्यक्रम में आए व्यापारियों को खरी-खरी सुना दी. उन्होंने कहा आप लोग वोट देकर हमको खरीद नहीं लेते.

गौरतलब है कि भोपाल की सांसद पहले भी अपने बयानों के कारण काफी विवादों में रही थी.  प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  के हत्यारे नाथूराम गोडसे  का हवाला 'देशभक्त' के तौर पर दिया था. बताते चले कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा क्षेत्र से हराया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal, MP, Pragya Singh Thakur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com