विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2011

राजस्थान : भंवरी देवी अपहरण की जांच सीबीआई को सौंपी

एक सितंबर से ही जोधपुर से लापता भंवरी देवी के परिवार ने राजस्थान के मंत्री महिपाल मदेरणा पर अपहरण का आरोप लगाया है।
जयपुर: राजस्थान में सुर्खियों में छाए भंवरी देवी अपहरण कांड की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। एक सितंबर से ही जोधपुर से लापता भंवरी देवी के परिवार ने राजस्थान के मंत्री महिपाल मदेरणा पर अपहरण का आरोप लगाया है। भंवरी देवी के पति ने अपनी पत्नी की हत्या की भी आशंका जताई है। ऐसी चर्चा है कि भंवरी देवी के मंत्री महिपाल के साथ संबंध थे और वो इसकी एक सीडी बनाकर मंत्री को ब्लैकमेल कर रही थी। बुधवार को ऐसी अफवाह भी फैली की भंवरी देवी का शव ओरई के झांसी इलाके में मिला है लेकिन बाद में ये खबर झूठी निकली।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीबीआई, महिपाल मदेरणा, राजस्थान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com