विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में आज (शनिवार) दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ' (Bharat Bachao Rally) रैली का आयोजन किया जा रहा है. पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद हैं. रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की “विभाजनकारी” नीतियों को उजागर करना है. पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर मोदी सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को उजागर कर रहे हैं. रैली से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूंगा.' रैली में मंच से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश की जीडीपी पाताल में चली गई है. देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट किया जा रहा है.

Bharat Bachao Rally Updates:  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Bharat Bachao Rally, Congress, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com