विज्ञापन

90 अस्पतालों में कैंसर मरीजों को दी जा रही थीं नकली दवा, SIT के हत्थे चढ़ा सरगना, ऐसे खुला राज

बेंगलुरु में कैंसर की नकली दवा सप्लाई करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. SIT की जांच में यह पूरा खुलासा हुआ है. जांच के दायरे में बेंगलुरु के कई अस्पताल हैं, वीरेश जैन को इसका सरगना माना जा रहा है.Bengaluru

90 अस्पतालों में कैंसर मरीजों को दी जा रही थीं नकली दवा, SIT के हत्थे चढ़ा सरगना, ऐसे खुला राज
बेंगलुरु में नकली दवाओं के रैकेट का भंडाफोड़
  • बेंगलुरु में कैंसर की नकली दवाएं सप्लाई करने वाला एक रैकेट पकड़ा गया है.
  • बेंगलुरु की 90 से ज्यादा अस्पतालों में यह दवाइयां सप्लाई करने की बात सामने आई है.
  • रैकेट के मुख्य सरगना वीरेश जैन को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.
बेंगलुरु:

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से नकली दवाओं के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. यहां के 90 अस्पतालों में कैंसर की नकली दवाओं की सप्लाई हो रही थी. जिसमें कई नामी अस्पताल भी शामिल हैं. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) और ड्रग्स कंट्रोल विभाग की संयुक्त कार्रवाई में यह खुलासा हुआ है. SIT की टीम ने नकली दवा रैकेट के सरगना को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम वीरेश जैन बताया जा रहा है. इस खुलासे के बाद से ही कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल SIT यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क कितना बड़ा था और कैसे काम करता था. 

बेंगलुरु का वीरेश जैन मुख्य आरोपी 

SIT ने एक जानकारी के आधार पर छापामार कार्रवाई की थी, जिसमें नकली दवाओं का बड़ा स्टॉक जब्त किया गया था. जांच आगे बढ़ी तो कई जानकारियां सामने आई. कृपा हेल्थकेयर नाम की फार्मेसी के मालिक वीरेश जैन को गिरफ्तार किया गया है. वीरेश जैन के कई आरोपियों से संबंध होने का आरोप है, जिनमें प्रशांत नाम का शख्स भी शामिल है, जिसे पहले इस रैकेट का मुख्य ऑपरेटर माना जा रहा था. लेकिन जांच में वीरेश मुख्य आरोपी निकला. वह नकली दवाओं के कारोबार में आने से पहले जैन मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर काम करते था. जांचकर्ताओं को शक है कि बाद में उन्होंने प्रशांत और अन्य लोगों के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को व्यवस्थित तरीके से चलाया.

बेंगलुरु के 90 अस्पतालों में हो रही थी सप्लाई

जांच से पता चलता है कि जैन ने बाद में अपनी फार्मास्युटिकल कंपनी शुरू की और नेटवर्क को बढ़ाने के लिए अपने प्रोफेशनल संपर्कों का इस्तेमाल किया. जांचकर्ताओं को शक है कि बेंगलुरु में 90 से ज्यादा अस्पतालों और क्लीनिकों में नकली दवाएं सप्लाई की गईं हैं. कुछ जानकारी से पता चलता है कि यह नेटवर्क 100 से ज्यादा हेल्थकेयर सेंटर्स तक फैला हो सकता है. यह संदिग्ध रैकेट इसलिए भी गंभीर है क्योंकि जांचकर्ता नकली कैंसर की दवाओं, जीवन रक्षक दवाओं और ICU इंजेक्शन की सप्लाई की जांच कर रहे हैं. ये दवाएं अस्पतालों और क्लीनिकों को लगभग 50 प्रतिशत की छूट पर दी जाती थीं, जिससे नेटवर्क को खरीदार आकर्षित करने में मदद मिलती थी.

ये वीडियो भी देखिए



वीरेश जैन अभी परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद हैं. उम्मीद है कि SIT मंगलवार के बाद उनसे विस्तार से पूछताछ के लिए उनकी कस्टडी की मांग करेगी. जांचकर्ता उनसे नकली दवाओं के निर्माण और सोर्सिंग, सप्लाई किए गए अस्पतालों और क्लीनिकों, पैसों के लेन-देन और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भूमिका के बारे में पूछताछ करेंगे. यह पूछताछ यह पता लगाने में अहम होगी कि नकली दवाओं का नेटवर्क कितना फैला हुआ था और इस ऑपरेशन का असल दायरा क्या था. मामला सामने आने के बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग में भी हड़ंकप मचा हुआ है. 

ये भी पढ़ेंः चरस तस्करी से बनाई दौलत पर कार्रवाई, होटल-दुकान समेत 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru News News, Fake Drugs Meg Lifesciences, Fake Drugs, Bengaluru Hospitals, Bengaluru Today News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com