विज्ञापन

बेंगलुरु चाइल्ड केयर केस: मासूम बच्चों को यातना देने के मामले में 2 गिरफ्तार

बेंगलुरु चाइल्ड केयर केस: मासूम बच्चों को यातना देने के मामले में 2 गिरफ्तार
बेंगलुरु डेकेयर केस में दो लोगों की गिरफ्तारी

बेंगलुरु चाइल्ड केयर केस में मासूम बच्चों को यातना देने के मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. डेकेयर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें नैनी छोटे बच्चों को रोने पर प्रताड़ना दे रही थी. उन्हें वॉशिंग मशीन में डाल दिया जाता था. इसके अलावा उनके मुंह पर टॉयलेट के जेट स्प्रे से पानी मारा जाता था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में जबरदस्त गुस्सा दिख रहा था. पुलिस ने अब एक्शन लिया है. 

पुलिस ने इस मामले में 5 महिला केयरगिवर्स के खिलाफ केस दर्ज किया था. जांच अधिकारी तिलकेश कुमार ने बताया था कि इस डेकेयर सेंटर पर 50-60 बच्चे रजिस्टर्ड थे. जिसमें से रोज 15-20 बच्चे आते थे. उन्होंने कहा था कि बच्चों को प्रताड़ित करने का काम यहां काफी समय से चल रहा था. उन्होंने दावा किया कि सुपरवाइजर को इसकी जानकारी थी लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की थी. 

बेंगलुरु स्थित कैपजेमिनी कैंपस के डेकेयर का मामला

जांच अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु स्थित कैपजेमिनी कैंपस के भीतर संचालित डेकेयर सेंटर में अधिकारियों को पहले से बाल दुर्व्यवहार का संदेह था, लेकिन अब तक इसे साबित नहीं किया जा सका था. इस सप्ताह शिकायतकर्ता द्वारा साझा किए गए वीडियो में दो साल तक के बच्चों के साथ कथित प्रताड़ना के वीडियो सामने आए. कुछ वीडियो में बच्चों को वॉशिंग मशीन के अंदर बैठाकर उन पर पानी की तेज धार डाली जाती दिख रही है, जबकि अन्य वीडियो में उन्हें बाथरूम में बंद किया गया है.


इस बीच कर्नाटक की पूर्व चाइल्ड राइट्स चीफ शशिधर कोसांबे ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने मांग की है कि डेकेयर में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benguluru Crime, Benguluru News, Benguluru Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com