प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दो सप्ताह के अंदर आज (रविवार, 7 फरवरी) दूसरी बार पश्चिम बंगाल (West Bengal) और असम (Assam) के दौरे पर जा रहे हैं. इन दोनों राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं. पिछली बार प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, पराक्रम दिवस के रूप में मनाने के लिए 23 जनवरी को कोलकाता में थे, और उसी दिन एक लाख स्वदेशी लोगों को भूमि स्वामित्व सौंपने के लिए असम के सिबसागर जिले का दौरा किया था.
प्रधानमंत्री आज असम के सोनितपुर जिले के ढेकिआजुली भी जायेंगे, जहां से वह चरैदेओ एवं विश्वनाथ जिलों में दो मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास करेंगे और राज्यमार्गों के उन्नयन के लिये योजना की शुरूआत करेंगे. इन दोनों मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट 1100 करोड़ रुपये का है. प्रदेश के वित्त मंत्री हिमंत विस्व सरमा ने इसकी जानकारी दी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
असम में सोनितपुर के ढेकिआजुली का सभा स्थल महत्वपूर्ण है क्योंकि किसी भी प्रधानमंत्री ने उस ऐतिहासिक स्थान का दौरा नहीं किया है, जहां ब्रिटिश राज में हुए भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 13 लोग शहीद हुए थे. पीएम मोदी वहां ‘असम मेला' की भी शुरूआत करेंगे.
बाद में, प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल के हल्दिया में, 4,700 करोड़ की चार तेल और गैस परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. चुनावी माहौल में हो रहे इस समारोह पर राजनीतिक रंग चढ़ने की संभावना है क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वहां जाने से इनकार कर दिया है. हालांकि, तृणमूल के कई नेताओं को भी इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है.
'पिछली सरकारों ने बजट को वोटबैंक का बहीखाता बना दिया था'- चौरी-चौरा शताब्दी समारोह में बोले PM मोदी
समारोह के लिए आमंत्रित किए गए लोगों में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शिशिर अधिकारी ने भी खुद को इससे अलग कर लिया है. वह पूर्व मंत्री सुवेंदु अधिकारी के पिता हैं, जो दिसंबर में बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. हालांकि सुवेंदु के सांसद भाई दिब्येंदु अधिकारी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिनके अपने भाई के नक्शेकदम पर चलने की अटकलें लगाई जा रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं