विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2012

शिवाजी पार्क से बाल ठाकरे की अस्थायी समाधि को हटाया गया

शिवाजी पार्क से शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की अस्थायी समाधि को आखिरकार हटा लिया गया है। वैसे, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बाल ठाकरे की समाधि कहां बनेगी।
मुंबई: शिवाजी पार्क से शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का अस्थायी समाधि को आखिरकार हटा लिया गया है। बीती रात शिवसैनिकों ने बांस की बड़ी बल्लियां लगाकर चबूतरे को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। वैसे, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बाल ठाकरे की समाधि कहां बनेगी।

18 नवंबर को उन्हें मुखाग्नि देने के बाद से ही शिवाजी पार्क में समाधि स्थल की मांग उठ रही थी। पहले शिवसेना नेताओें ने कहा कि किसी भी कीमत पर वह बाल ठाकरे की समाधि को नहीं हटाएंगे, लेकिन बाद में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को अस्थायी समाधि को हटाने की बात कहकर स्टैंड में थोड़ी नरमी के संकेत दिए। सरकार ने भी साफ कर दिया था कि चूंकि शिवाजी पार्क धरोहर घोषित हो चुका है इसलिए वहां किसी भी तरह का निर्माण मुमकिन नहीं है।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बाल ठाकरे, शिवसेना, शिवाजी पार्क, ठाकरे की समाधि, Bal Thackeray, Shiv Sena, Shivaji Park, Thackeray Memorial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com