विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्‍ली:

Ram Temple Live Updates: अयोध्या के राम मंदिर (Ram Temple) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Pran Pratishta) को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं. आज यानि 20 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह को सरयू जल से धोया गया, जिसके बाद वास्तु शांति और 'अन्नाधिवास' अनुष्ठान हुआ. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) समेत कई गणमान्य लोग हिस्सा लेंगे. इस बीच प्रधानमंत्री मोदी का अयोध्या का सरकारी कार्यक्रम का ब्‍योरा सामने आ गया है. पीएम मोदी सोमवार 22 जनवरी को दोपहर बारह बजकर पांच मिनट पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा और पूजा करेंगे. दोपहर एक बजे अयोध्या में सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

 राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गजों को कार्यक्रम के लिए न्योता भी दिया जा चुका है. इस बीच शंकराचार्य के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर आध्यात्मिक गुरु श्री एम. ने शंकराचार्यों से अनुरोध किया है कि वे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को आशीर्वाद दें और भले ही वे न जा रहे हों, सभी को इसमें भाग लेने के लिए कहें.

LIVE UPDATES...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Ram Temple Live Updates, Ayodhya Ram Mandir Live, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com