विज्ञापन

AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों ने कांग्रेस+ को दिए पहले से ज्यादा वोट, लेकिन NDA अब भी आगे

AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: असम में कांग्रेस के वोट शेयर में भले ही 2021 विधानसभा के मुकाबले इजाफा नहीं हुआ हो लेकिन किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों के बीच पार्टी की साख पहले के मुकाबले बढ़ी है. किसने कितने वोट दिए, जानें.

AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों ने कांग्रेस+ को दिए पहले से ज्यादा वोट, लेकिन NDA  अब भी आगे
असम में कांग्रेस पर किसने जताया भरोसा. (AI इमेज)
  • एग्जिट पोल के अनुसार हिमंता बिस्वा सरमा फिर से असम में सरकार बनाने के प्रमुख दावेदार हैं
  • कांग्रेस गठबंधन को किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों से पिछले चुनाव की तुलना में अधिक वोट मिले हैं
  • हिमंता असम के 48 प्रतिशत मतदाताओं की पहली पसंद हैं जबकि कांग्रेस के गौरव गगोई 32 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

असम विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने में अभी चार दिन बाकी हैं लेकिन एग्जिट पोल्स ने पहले ही अनुमान जता दिया है कि राज्य में कौन सरकार बनाने जा रहा है. एक्सिस माय इंडया एग्जिट पोल के मुताबिक, हिमंता बिस्बा सरमा फिर से सरकार बना सकते हैं. एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन का हैट्रिक लगाने का अनुमान है. ऐसा नहीं हैं कि इस चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर नहीं बढ़ा. कांग्रेस गठबंधन को पहले के मुकाबले ज्यादा वोट मिले हैं. लेकिन फिर भी एनडीए का आकड़ा उससे ज्यादा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

असम विधानसभा चुनाव में किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों ने कांग्रेस गठबंधन को पहले से ज्यादा वोट दिए हैं. कांग्रेस गठबंधन को मजदूरों ने 36 प्रतिशत वोट दिए हैं, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 6 प्रतिशत ज्यादा हैं. वहीं किसानों ने 41 प्रतिशत वोट देकर कांग्रेस गठबंधन पर भरोसा जताया है, जो कि पहले के मुकाबले 9 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं 38 प्रतिशत बेरोजगारों ने भी गठबंधन पर भरोसा जताया है, ये भी पहले की तुलना में 9 प्रतिशत ज्यादा है. मतलब साफ है है कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों पर असम के लोगों का भरोसा पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत हुआ है. लेकिन फिर भी एनडीए गठबंधन के सामने वह टिक नहीं सका. 

Latest and Breaking News on NDTV

दरअसल बेरोजगारों में एनडीए गठबंधन को 49 प्रतिशत वोट दिए हैं, जिसमें पहले के मुकाबले 2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. वहीं 53 प्रतिशत छात्रों ने, 45 प्रतिशत मजदूरों ने, 47 प्रतिशत किसानों ने बीजेपीऔर उसके सहयोगियों पर भरोसा जताया है. ये भरोसा पहले की तुलना में बढ़ा है. वोट शेयर बढ़ने के बाद भी आकड़ों के गेम में कांग्रेस गठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी के हिमंता बिस्बा सरमा असम के 48 प्रतिशत वोटर्स की पहली पसंद हैं. जबकि कांग्रेस के गौरव गगोई 32 प्रतिशत वोटर्स की पसंद हैं. मतलब यह कि हिमंता के चाहने वाले ज्यादा हैं. असम में बीजेपी 2016 से लगातार सरकार में बनी हुई है. पहली बार सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में पार्टी ने कांग्रेस के तरुण गोगोई को हराकर सरकार बनाई थी. फिर 2021 में जीत के बाद कांग्रेस से बीजेपी में आए हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया गया. घुसपैठियों के खिलाफ उनकी आक्रामक रणनीति, असमिया मुद्दों पर जोरदार तरीके से बात रखने की शैली को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- बंगाल में Axis My India ने क्यों नहीं किया Exit Poll जारी, तमिलनाडु में विजय की जीत के फैक्टर क्या? प्रदीप गुप्ता ने बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com