विज्ञापन

असम में दिखी बेटी की हैवानियत, काटा मां का सिर... पिता-बहन पर हमला, फिर कटी गर्दन के साथ बिताई रात

Assam News: असम के कार्बी आंगलोंग में 19 साल की बेटी ने अपनी मां का सिर काटकर हत्या कर दी. जिसके बाद वह अपनी मां की कटी गर्दन के साथ रात भर छिपी रही.

असम में दिखी बेटी की हैवानियत, काटा मां का सिर... पिता-बहन पर हमला, फिर कटी गर्दन के साथ बिताई रात
प्रतीकात्मक तस्वीर

असम के पश्चिमी कार्बी आंगलोंग जिले के डेरामुख लालुंग गांव से एक ऐसी नृशंस हत्या का मामला सामने आया है.  यहां एक 19 साल की युवती ने अपनी ही मां की गला काटकर हत्या कर दी. वारदात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी युवती पूरी रात मां के कटे हुए सिर के साथ छिपी रही. 

मां के साथ पिता और बहन पर किया जानलेवा हमला

आरोपी की पहचान  पूजा मलंग (19 ) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बुधावार रात करीब 10 बजे उसने अपने घर के अंदर ही अपनी 42 वर्षीय मां, अनुमाई मलंग का सिर काट डाला. इस दौरान उसने अपने पिता प्रेमेंद्र मलंग, और अपनी बहन पर भी हमला किया, जिसमें उन दोनों को भी गंभीर चोटें आई हैं फिलहाल उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है.

कटे हुए सिर के साथ छिपकर बिताई पूरी रात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पूजा को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही जांच में हुए खुलासे ने आस पास के लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए है. पुलिस ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि जब उसके पिता और बहन ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उन्हें भी चोटें आईं. वह अपनी मां का कटा हुआ सिर लेकर घर से बाहर निकल गई.  हालांकि, गुरुवार की सुबह तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया था. आरोपी ने कथित तौर पर पूरी रात अपनी मां के कटे हुए सिर के साथ छिपकर बिताई .

 अंधविश्वास और जादू-टोने से जुड़े होने की आशंका

 पुलिस ने आगे बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास से एक हंसिया, कैंची और पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाला सिंदूर, तेल और मिट्टी का घड़ा बरामद हुआ है.  हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन प्राथमिक जांच में इस हत्याकांड के तार अंधविश्वास और जादू-टोने  से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल बैथालांगसो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि परिवार में किसी भी तरह के घरेलू झगड़े की बात सामने नहीं आई है. पुलिस अब इस एंगल पर जांच कर रही है कि क्या युवती किसी तांत्रिक क्रिया में शामिल थी या मानसिक रूप से बीमार थी.

यह भी पढ़ें; 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com