आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए नये घर की तलाश जोर-शोर से हो रही है. जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल एक-दो दिन में मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे. माना जा रहा है कि नवरात्रि के शुरुआत में वह सीएम आवास खाली करके अपने दूसरे घर में शिफ्ट हो जाएंगे.
केजरीवाल को घर की पेशकश
अरविंद केजरीवाल से पार्टी के कई विधायक, पार्षद, कार्यकर्ता और आम नागरिक अपनी सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना उन्हें घर की पेशकश कर रहे हैं. कोर्ट के आदेश के बाद जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. तभी से यह चर्चा शुरू हो गई थी कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल अपना सरकारी आवास छोड़ देंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जल्द आवास खाली करेंगे केजरीवाल
गौरतलब है कि साल 2013 में सीएम बनने के बाद वे तिलक लेन स्थित घर में रहे. फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वे सिविल लाइंस इलाके में 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आवास में रहे. अरविंद केजरीवाल के आवास के लिए केंद्र सरकार से मांग की गई थी. यह भी कयास लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही लुटियन जोन के किसी इलाके में शिफ्ट हो सकते हैं.
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल सिविल लाइंस में ‘फ्लैगस्टाफ रोड' पर स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास अगले एक दो दिनों में खाली कर देंगे क्योंकि उनके लिए नयी दिल्ली क्षेत्र में एक आवास तय हो गया है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहने के लिए आएंगे. आप ने बुधवार को यह जानकारी दी.
कहां शिफ्ट होंगे केजरीवाल
पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि केजरीवाल अपने परिवार के साथ मंडी हाउस के पास फिरोज शाह रोड पर आप के राज्यसभा सांसदों को आवंटित दो सरकारी बंगलों में से एक में रहने के लिए जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि दोनों बंगले रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर हैं.
इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल ने कहा कि वह नवरात्रि के दौरान फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर देंगे. हिंदुओं का का यह त्योहार बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है. पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘केजरीवाल अगले एक - दो दिनों में मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास खाली कर देंगे, क्योंकि उनके और उनके परिवार के लिए एक आवास तय कर लिया गया है.''
पार्टी ने कहा कि केजरीवाल अपने परिवार के साथ नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में रहेंगे, जिसका प्रतिनिधित्व वे दिल्ली विधानसभा में करते हैं. इससे पहले, आप ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख के रूप में केजरीवाल को आधिकारिक आवास दिए जाने की भी मांग की थी.
(भाषा इनपुट्स के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं