- अरुण जेटली को मिला दूसरा सरकारी आवास
- 22 अकबर रोड पर आवंटित हुआ 'टाइप 8' बंगला
- अरुण जेटली फिलहाल कैलाश कॉलोनी में अपने निजी आवास पर हैं
अस्वस्थ होने के कारण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री नहीं बने बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को दूसरा सरकारी बंगला मिला गया है.अरुण जेटली को 22 अकबर रोड पर बतौर सांसद बंगला आवंटित किया गया है. अरुण जेटली दो कृष्णा मेनन मार्ग पर स्थित अपना पुराना सरकारी घर छोड़ चुके हैं. 22 अकबर रोड स्थित यह बंगला भी 'टाइप आठ' बंगला है. अरुण जेटली फिलहाल कैलाश कॉलोनी में अपने निजी आवास पर हैं. अस्वस्थ होने के कारण जेटली ने मंत्रीपद स्वीकार करने से इंकार कर दिया था. अकबर रोड में फिलहाल पूर्व मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह रहते हैं और वो जल्द ही यह बंगला खाली करेंगे. उन्हें 'टाइप सात' बंगला आवंटित किया जाएगा. 22 अकबर रोड में नीतीश कुमार, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी आदि रह चुके हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
संभावना है कि अरुण जेटली इसे ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल करेंगे. बता दें कि टाइप आठ बंगले में आठ बेडरूम, चार सर्वेंट क्वार्टर दो गैराज और आगे पीछे लॉन होता है. अरुण जेटली का पुराना बंगला दो कृष्ण मेनन मार्ग अब आरके सिंह को आवंटित किया गया है. दो कृष्ण मेनन मार्ग को कई नेता शुभ नहीं मानते. यहां रहने वाले नवीन पटनायक और एसआर बाला सुब्रहमण्यम दिल्ली में नहीं टिक सके थे. मुलायम सिंह यादव भी इस घर में रहे थे. इससे पहले खबर आई थी कि अरुण जेटली जल्द ही अपने नए सरकारी आवास में जा सकते हैं.
बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में नई मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले 29 मई को पूर्व वित्त मंत्री जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि वह स्वास्थ्य कारणों से नई सरकार में मंत्री नहीं बनना चाहते. राज्यसभा सदस्य जेटली ने कहा था कि पिछले 18 महीनों से वह स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहे हैं और इसलिए भविष्य में किसी जिम्मेदारी से खुद को दूर रखना चाहेंगे तथा इलाज एवं स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे.
VIDEO: कर्नाटक मुद्दे पर विधानसभा स्पीकर के फैसले पर टिकी हैं सबकी निगाहें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं