सेना की दक्षिणी कमान का घर माने जाने वाले ऐतिहासिक पुणे शहर में आज सेना दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहे. उनके साथ राहुल कुलकर्णी भी मौजूद रहे. परेड के बाद आर्मी चीफ जनरल ने स्पीच भी दी. अपनी स्पीच में उन्होंने चीन से लगी सीमा, एलओसी और सेना में महिलाओं की भागीदारी के बारे में भी बात की.
उन्होंने कहा, "आज के दिन हम उन वीरों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा में अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया. उनके बलिदान और शौर्य की ताथा हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी. मैं उनके परिजनों को आश्वस्त करता हूं कि वह सैन्य परिवार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका कल्याण हमारी प्राथमिकता है".
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आर्मी चीफ ने कहा, "मैं आज की परेड में हिस्सा लेने वाले सभी रैंक्स को अनुशासन, कड़ी महेनत और अच्छे प्रदर्शन के लिए शाबाशी देता हूं. साथ ही चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ युनिट साइटेशन प्राप्त करने वाली युनिट और व्यक्तिगत अवॉर्ड्स विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देता हूं".
उन्होंने कहा, "भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए हमने एक डिकेड ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन यानि परिवर्तन के दशक के रोड मैप की व्यापक रूपरेखा तैयार की है. इस परिवर्तन का उद्देश्य हमारी ऑपरेशनल प्रिपेयर्डनेस को मजबूत करना और हमारी फंक्शनल तथा एडमिनिस्ट्रेटिव दक्षता को बढ़ाना है".
पहले दिल्ली में होती थी सेना दिवस परेड
परंपरागत रूप से, वार्षिक सेना दिवस परेड दिल्ली में आयोजित की जाती रही है. लंबे समय से चली आ रही इस प्रथा में जनवरी 2023 में बदलाव देखा गया, जब परेड बेंगलुरु में आयोजित की गई, जो दक्षिणी कमान के अंतर्गत आता है. सेना दिवस परेड 2024 की मेजबानी लखनऊ में की गई, जो मध्य कमान के अंतर्गत आता है. इस बार के सेना दिवस समारोह की थीम ‘समर्थ भारत, सक्षम सेना' है. आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दक्षिणी कमान के अंतर्गत 11 राज्य और चार केंद्र शासित प्रदेश आते हैं, जो देश के लगभग 41 प्रतिशत भूभाग के बराबर है. (इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं