प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अटूट साहस और समर्पण की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज, सेना दिवस पर, हम भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है. हम उन बहादुरों के बलिदान को भी याद करते हैं जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं.''
Today, on Army Day, we salute the unwavering courage of the Indian Army, which stands as the sentinel of our nation's security. We also remember the sacrifices made by the bravehearts who ensure the safety of crores of Indians every day. @adgpi pic.twitter.com/LZa36V0QZf
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2025
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय सेना को दृढ़ संकल्प, पेशेवर अंदाज और समर्पण का प्रतीक करार देते हुए उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सेना ने प्राकृतिक आपदाओं के समय भी मानवीय सहायता प्रदान करने में एक कीर्तिमान स्थापित किया है.
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. इन वर्षों में, हमने कई सुधार किए हैं और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। यह आने वाले समय में भी जारी रहेगा.''
उल्लेखनीय है कि 1949 में आज ही के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के स्थान पर तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ बने थे. इसीलिए हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है. करियप्पा बाद में फील्ड मार्शल बने थे.
यह भी पढ़ें : देश की रक्षा में अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीरों को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं... सेना दिवस पर बोले आर्मी चीफ
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं