इस साल 15 जनवरी को 77वां सेना दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर आयोजित होने वाली परेड में पहली बार एनसीसी की लड़कियों की मार्चिंग टुकड़ी भाग लेगी और मिशन ओलिंपिक प्रकोष्ठ समेत चार विषयगत झाकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा. साथ ही यह पहली बार होगा जब सेना दिवस के मौके पर होने वाली परेड में रोबोट्स भी हिस्सा लेंगे. जानकारी के मुताबिक सेंटर एंड स्कूल की महिला अग्निवीर टुकड़ी और मार्चिंग रोबोटिक एमयूएलई-मल्टी यूटिलिटी लेग्ड इक्विपमेंट का समूह पहली बार परेड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा.
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक 12 मार्चिंग रोबोटिक एमयूएलई-मल्टी यूटिलिटी लेग्ड इक्विपमेंट और उनके पीछे उनके संचालक भी इस परेड में पहली बार हिस्सा लेंगे. 51 किलो के इन रोबोट्स को पिछले साल ही सेना में शामिल किया गया है और हर एक की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है. फुर्तीले पैरों वाली ये मशीनें भार ढो सकती हैं, दुरगम हिस्सों में जा सकती है और आतंकियों का भी आसानी से सामना कर सकती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इतना ही नहीं परेड के लिए रोबोट्स को पूरी तरह तैयार भी किया गया है. ऐसे में मार्च करते वक्त जब रोबोट्स मंच के सामने पहुंचेंगे तो रोबोटिक एमयूएलई परेड में आगे बढ़ने से पहले गणमान्य व्यक्तियों को सलामी भी देंगे. जिस तरह से गणतंत्र दिवस पर झांकियां भी परेड का हिस्सा होती हैं, उसी तरह से सेना दिवस की परेड में भी 4 झांकियां निकाली जाएंगी. इनमें सेना के पराक्रम, हरित पहलों आदि को दिखाया जाएगा. बता दें कि सेना दिवस की परेड का आयोजन 15 जनवरी को पुणे में किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं