- जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा इस वर्ष तीन जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित की जाएगी
- प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है
- सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं
जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. प्रशासन की कोशिश है कि बर्फानी बाबा के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.
सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाई जाएगी
उपराज्यपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और ठहरने की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. साथ ही, मार्गों की मरम्मत और आवश्यक ढांचागत सुधार भी तेजी से किए जा रहे हैं. यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.
हर साल लाखों श्रद्धालु करते हैं बाबा बर्फानी के दर्शन
हर साल लाखों श्रद्धालु जम्मू और कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे पंजीकरण करवाकर ही यात्रा करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें. सरकार को उम्मीद है कि इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी और यह आयोजन शांतिपूर्ण व सफल रहेगा.
ये भी पढ़ें :- अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण, साथ में आधार कार्ड रखना होगा जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं