विज्ञापन

UP का नया लाइफलाइन हाइवे! अलीगढ़ से पलवल 1 घंटे में, नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान, एटा-बरेली तक कनेक्टविटी

अलीगढ़-पलवल हाइवे (NH-334D) के अपग्रेड होने से हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा. इस परियोजना से एटा, कासगंज, बदायूं और बरेली जैसे जिलों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

UP का नया लाइफलाइन हाइवे! अलीगढ़ से पलवल 1 घंटे में, नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान, एटा-बरेली तक कनेक्टविटी
UP को मिलेगा नया कनेक्टिविटी कॉरिडोर
NDTV

यूपी सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य है. लगातार नए-नए हाइवे और एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है. इस बीच दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा से यूपी के कई जिलों का सफर और ज्यादा आसान होने वाला है. यूपी के अलीगढ़ से हरियाणा के बीच ऐसा हाइवे बन रहा है, जो दोनों राज्यों के बीच की दूरी को कम करेगा ही, साथ ही यह नोएडा एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला बड़ा लाइफलाइन रूट साबित होने जा रहा है. हम बात कर रहे हैं अलीगढ़-पलवल हाइवे (NH-334D) की. इस हाइवे के बनने के बाद अलीगढ़, एटा, कासगंज बदायूं और बरेली जैसे जिलों से नोएडा एयरपोर्ट और दिल्ली की कनेक्टिविटी मिलेगी.

खैर-जट्टारी के जाम से मिलेगी मुक्ति, सफर का समय होगा आधा

NHAI अलीगढ़-पलवल रोड (NH-334D) को अपग्रेड कर रहा है. इसे फोन लेन हाइवे बनाया जा रहा है. यह हाइवे अलीगढ़ से पलवल तो जाएगा ही, साथ ही टप्पल पर यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा. अभी अलीगढ़ से पलवल या यमुना एक्सप्रेसवे जाने वाले यात्रियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती खैर और जट्टारी जैसे कस्बों में लगने वाला रोजाना का जाम है. फिलहाल इन कस्बों के संकरे सास्तों पर भारी ट्रैफिक की वजह से घंटों जाम लगता है. इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए इस 72 किलोमीटर लंबे हाइवे में करीब 33 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जा रहा है. इसके बन जाने के बाद अलीगढ़ से पलवल का सफर करीब एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा.

टप्पल के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा अलीगढ़-पलवल हाइवे

टप्पल के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा अलीगढ़-पलवल हाइवे
Photo Credit: Google Map

नोएडा एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्शन

यह हाइवे अलीगढ़ और आसपास के इलाकों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करेगा. यह हाइवे टप्पल के पास यमुना एक्सप्रेसवे से लिंक है. यहां से यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए जेवर में बने नोएडा एयरपोर्ट महज एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा.

इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे पर पहले से ही ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम चल रहा है. ऐसे में अलीगढ़ से आने वाले यात्रियों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) और आगे चलकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंचना आसान हो जाएगा. इसके बाद यूपी के वाहन सीधे मुंबई तक के रूट पर बिना किसी रुकावट के जा सकेंगे.

एटा, कासगंज, बरेली और बदायूं जैसे जिलों को मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

अलीगढ़ पलवल हाइवे से सिर्फ अलीगढ़ वालों को ही फायदा नहीं होगा बल्कि पश्चिमी यूपी के कई जिलों को इससे सुपर फास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी. बरेली, बदायूं, कासगंज और एटा जैसे जिलों से भी दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना आसान होगा. दरअसल एटा से अलीगढ़ के बीच पहले से ही जीटी रोड है. वहीं बरेली-मथुरा हाइवे का काम जारी है, जोकि जीटी रोड को कनेक्ट करता है. जीटी रोड से अलीगढ़ और फिर अलीगढ़ से पलवल हाइवे के जरिए सफर किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार, पूर्वांचल, वेस्ट यूपी से बिहार-बंगाल तक होगा कनेक्ट, गंगा एक्सप्रेस-वे भी जुड़ेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Highway, New Highway, New Highway Connecting Jewar Airport, New Highway Route, New Highways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com