लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के 5 चरण के मतदान के बाद छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभाओं में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधते रहे हैं. कई मंचों पर पीएम मोदी ने दोनों ही नेताओं को 'शहजादा' कहकर संबोधित किया है. अब अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में देखिएगा कि शहजादे शह देंगे और जनता इन्हें मात देगी.
पीएम ने कहा था- शहजादों को फिर से लॉन्च किया जा रहा है
बुधवार को उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री कहा था कि "उत्तर प्रदेश में फिर से दो लड़कों की जोड़ी की लॉन्चिंग की जा रही है. वही पुरानी फ्लॉप फिल्म, वही पुराने किरदार, वही संवाद - आप मुझे बताएं चुनाव लगभग ख़त्म हो चुके हैं, क्या आपने उनसे कुछ नया सुना है? दोनों 'शहज़ादों' ने एक बार भी कोई विश्वसनीय बात नहीं कही है, मुझे समझ नहीं आ रहा कि वे वोट क्यों मांग रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि 'शहजादे' तंज का इस्तेमाल बीजेपी और पीएम मोदी की तरफ से राहुल गांधी को लेकर होता रहा है. इंडिया गठबंधन के अन्य नेता अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी शहजादे कहकर हमले बीजेपी की तरफ से होते रहे हैं.
मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएम मोदी पर साधा निशाना
इंडिया गठबंधन के सहयोगियों में, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस 17 सीटों पर और शेष एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस चुनाव लड़ रही है. भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 62 सीटें जीती थीं. वहीं 2014 के चुनाव में बीजेपी को 71 सीटों पर जीत मिली थी. राज्य में चल रहे चुनाव के सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है. छठा चरण शनिवार को और सातवां चरण 1 जून को होगा, इसके बाद 4 जून को मतों की गणना होगी.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं