विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2019

FATF की कार्यवाही की वजह से पाकिस्तान अब तक का सबसे बड़ा दबाव झेल रहा है : अजीत डोभाल

पाकिस्तान का जिक्र करते हुए डोभाल ने कहा कि अगर किसी अपराधी को सरकार का समर्थन मिल जाता है, तो वह बड़ी चुनौती बन जाता है. कुछ देशों में इसमें महारत हासिल कर ली है. हमारे मामले में पाकिस्तान ने इसे अपनी नीति का हिस्सा बना लिया है.

Also Read in
FATF की कार्यवाही की वजह से पाकिस्तान अब तक का सबसे बड़ा दबाव झेल रहा है : अजीत डोभाल
  • ATS,STF के प्रमुखों के साथ NIA की कॉन्फ्रेंस
  • NSA ने की NIA के काम की तारीफ
  • पाकिस्तान पर भी साधा निशाना
नई दिल्ली:

दिल्ली में एन्टी-टेररिज़्म स्क्वाड (ATS) / स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के प्रमुखों के साथ हो रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की नेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल  ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जो असर NIA डाल पाई है, वह किसी भी अन्य एजेंसी से ज़्यादा है." पाकिस्तान का जिक्र करते हुए डोभाल ने कहा कि अगर किसी अपराधी को सरकार का समर्थन मिल जाता है, तो वह बड़ी चुनौती बन जाता है. कुछ देशों में इसमें महारत हासिल कर ली है. हमारे मामले में पाकिस्तान ने इसे अपनी नीति का हिस्सा बना लिया है. उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान के ऊपर सबसे बड़ा दबाव फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की जारी कार्यवाही है.  इसने पाकिस्तान के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव बना दिया जो शायद कोई और कार्रवाई न कर पाती.  

NSA अजीत डोभाल ने घाटी में सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा, सुरक्षा अधिकारियों को दिये यह निर्देश 

वहीं एनआईए के आईजी आलोक मित्तल ने कहा कि हाल में 'सिख फॉर जस्टिस' के खिलाफ भारत के खिलाफ गतिविधियां चलाने पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि ये सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर युवाओं को कट्टरपंथ की ओर मोड़ रहा था. 5 युवकों को शामली से पकड़ा गया है जिन्होंने स्वीकार किया है कि उनको 'रेफेरेंडम 2020' प्रोपेगंडा के तहत 'अतिवादी' बनाया गया है. मित्तल ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से पंजाब में आतंकवाद फैलाने के लिए सीमा पार से लगातार कोशिशें की जा रही हैं.  हत्या के 8 मामलों में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पाया गया है कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का भी इसमें हाथ है और इसके लिए यूके, इटली, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया से फंड भेजा जा रहा है.

NDTV से बोले अजीत डोभाल, ''चूड़ियां और सेब के ट्रक जैसे कोड वर्ड यूज कर रहे हैं पाक आतंकी''​


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajit Doval, NIA, ATS, STF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com