विज्ञापन

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, 7 लोग थे सवार, मरीज की मौत की खबर

बताया गया कि रांची से दिल्ली के लिए उड़ा मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट रडार से गायब हो गया. विमान में मरीज और उसके परिजन, एक डॉक्टर और एक मेल नर्स भी सवार हैं. एयर एंबुलेंस में 7 लोगों के सवार होने की खबर सामने आई है.  

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, 7 लोग थे सवार, मरीज की मौत की खबर
रांची से दिल्ली आ रही एयर एबुलेंस चतरा में क्रैश.
  • झारखंड के चतरा जिले के जंगल में रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई. इस विमान पर 7 लोग सवार थे.
  • एयर एंबुलेंस ने शाम 7.11 मिनट पर रांची से उड़ान भरी थी. शाम 7.45 बजे विमान का संपर्क टूट गया था.
  • डीजीसीए ने बताया कि विमान का रेडियो और रडार संपर्क कोलकाता के बाद टूट गया था और जांच टीम मौके पर भेजी गई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची:

Air Ambulance Crashes: झारखंड में एक एयर एंबुलेस के क्रैश होने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार रांची से दिल्ली जाने के क्रम में एक एयर एबुलेंस चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में क्रैश हो गया. सोमवार शाम एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से इस मेडिकल विमान का संपर्क टूट गया था. जानकारी के अनुसार रांची से दिल्ली के लिए उड़ा मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट रडार से गायब हो गया. विमान में मरीज और उसके परिजन, एक डॉक्टर और एक मेल नर्स भी सवार हैं. एयर एंबुलेंस में 7 लोगों के सवार होने की खबर सामने आई है.  इस हादसे में मरीज की मौत की खबर सामने आई है. हालांकि अन्य सवार के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

सोमवार शाम 7.11 बजे रांची से दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची से दिल्ली जा रहा यह एयर एंबुलेंस एक निजी विमान है. बीचक्राफ्ट (BE9L), रजिस्ट्रेशन VTAJV ने रांची से सोमवार शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी. उड़ान के दौरान 7:34 बजे अटाली के पास विमान से संपर्क टूट गया. आख़िरी बार विमान का संपर्क कोलकाता एरिया कंट्रोल (VHF फ़्रीक्वेंसी 132.25) से हुआ था.

वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अनुसार विमान ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया. इसके बाद 20:05 बजे रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (RCC) को सक्रिय कर दिया गया.

रांची से मरीज को लेकर दिल्ली रवाना होने के दौरान की तस्वीर.

रांची से मरीज को लेकर दिल्ली रवाना होने के दौरान की तस्वीर.

मरीज, डॉक्टर, नर्स सहित 7 लोग थे सवार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह एक मेडिकल फ्लाइट थी. जो एक गंभीर मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी. विमान में कुल 7 लोग सवार थे. इनमें 1 मरीज, 1 डॉक्टर और 1 पैरामेडिक, 2 मरीज के परिजन, 1 मुख्य पायलट (PIC) और 1 को-पायलट शामिल था. क्रैश की घटना सामने आने के बाद रात 8 बजकर 5 मिनट पर रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (RCC) को सक्रिय कर दिया गया है. 

एयर एंबुलेंस के क्रैश होने की सूचना स्थानीय नागरिकों से सूचना मिलने के बाद चतरा जिला की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव के काम में लग गई है. 

चतरा प्लेन क्रैश मामले में डीजीसीए का बयान 

23 फरवरी  को रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि. का बीचक्राफ्ट C90 विमान (VT-AJV) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान मेडिकल इवैक्यूएशन  उड़ान पर रांची से दिल्ली जा रहा था. विमान झारखंड के चतरा जिले के कसारिया पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. विमान में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 2 क्रू मेंबर शामिल थे. विमान ने शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी.

डीजीसीए ने आगे बताया कि शाम 7:34 बजे कोलकाता से संपर्क के बाद विमान का रेडार और रेडियो संपर्क टूट गया.संपर्क टूटने की जगह वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व बताई गई है.जिला प्रशासन की खोज और बचाव टीम मौके पर मौजूद है. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो  की टीम जांच के लिए भेजी जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

एयर एंबुलेंस में सवार लोगों की डिटेल्स

एयर एंबुलेंस में जिस मरीज को लेकर रांची से दिल्ली जा रही थी, उनकी पहचान लातेहार के चंदवा निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है. संजय रांची के देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती थे. उनके साथ अर्चना देवी, धुरु कुमार नामक दो परिजन थे. इसके अलावा पायलट की पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह के रूप में हुई है. 

मरीज के साथ एयर एंबुलेंस पर सवाल डॉक्टर की पहचान डॉ. विकास कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. जबकि पैरामेडिक की पहचान सचिन कुमार मिश्रा के रूप में हुए थे.

एयर एंबुलेंस में सवार लोगों की पहचान.

एयर एंबुलेंस में सवार लोगों की पहचान.

आग लगने से बुरी तरह से घायल हुए थे संजय

मिली जानकारी के अनुसार एयर एंबुलेंस को लेकर जिस मरीज को रांची से दिल्ली लाया जा रहा था, उन्हें 16 फरवरी को रांची के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. पेट्रोलियम पदार्थ से आग लगने के कारण मरीज का 63% शरीर झुलस गया था. 22 फरवरी को मरीज को सांस लेने में दिक्कत हुई, इसलिए HFNO ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया .बेहतर इलाज के लिए मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया था. जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ला ले जाया जा रहा था.

चतरा में एयर एंबुलेंस के क्रैश होने की घटना पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Latest and Breaking News on NDTV



यह भी पढ़ें - अजित पवार विमान हादसे का नया फुटेज आया सामने, क्रैश के बाद मलबे में हुआ था विस्फोट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com